फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   people put their problem behind MLA and mayor

गृहकर, जलभराव व जर्जर सड़कें... विधायक व महापौर के सामने फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 15 Mar 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
people put their problem behind MLA and mayor
विनय नगर में अमर उजाला द्वारा आयोजित मोहल्ला चौपाल में महापौर मोहम्मद फुरकान को समस्या बताती स्? - फोटो : CITY OFFICE
जर्जर सड़कें, कूड़े का ढेर, जगह-जगह जलभराव, पथ प्रकाश व्यवस्था का अभाव आदि समस्याओं से विनय नगर के लोग जूझ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऊपर से नगर निगम ने मनमाने ढंग से गृहकर लगा दिया है। दो हजार से दस हजार रुपये तक का गृहकर लगाया गया है। ऐसे में यहां के लोगों में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के जबरदस्त नाराजगी है। अमर उजाला ने उनके दर्द को समझा और रविवार को विनय नगर में मोहल्ला चौपाल लगाई तो क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा कोल विधायक अनिल पाराशर और महापौर मोहम्मद फुरकान के सामने फूट पड़ा। लोगों ने जनप्रतिनिधियों के सामने शिकायतों का ढेर लगा दिया।
विज्ञापन

ड्रीम वर्ल्ड रेजीडेंसी के बगल वाली गली में आयोजित मोहल्ला चौपाल में स्थानीय लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया है। इसके बावजूद विकास से अछूता है। यहां की जर्जर सड़कों से जनता काफी परेशान है। अगर बारिश हो जाए तो विनय नगर, विकास नगर की गलियों में जलभराव हो जाता है। कुछ सड़कों पर तो पूरे साल जलभराव रहता है। कूड़ा और नाली साफ करने के लिए सफाई कर्मी नहीं आते हैं।
विज्ञापन

इस पर कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि नई आबादी को नियोजित करने में समस्या रहती है। यह क्षेत्र दो या तीन वार्डों का बड़ा इलाका है। निश्चित रूप से पूर्ण विकास करने में समय लगेगा। कुछ काम करवाए भी गए हैं। कोरोना संक्रमण काल के चलते बजट नहीं मिल रहा था, जैसे ही बजट जारी होगा, पहला कार्य इस क्षेत्र को नियोजित कराने का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, महापौर के साथ विनय नगर व आसपास के क्षेत्र की एक-एक गली घूमूंगा और समस्याओं को देखूंगा ताकि उनका जल्द से जल्द निस्तारण करा सकूं। समस्याओं के निस्तारण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने सामूहिक रूप से अनियमित गृह कर का मुद्दा उठाया। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि जागरूकता का अभाव होने के चलते गृहकर बढ़ा है। फिर भी अगर लगता है कि अनियमित गृहकर लगाया जा रहा है तो मुझे पत्र लिखें। मैं आपत्ति दर्ज कराकर समस्या का निस्तारण कराऊंगा।
महापौर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को बुलवा लिया
मोहल्ला चौपाल में अनियमित गृहकर को लेकर क्षेत्रीय लोग ठोस आश्वासन चाहते थे। नए वित्तीय वर्ष से गृह कर लेने और विसंगति वाले गृह कर को रद्द करने की पुरजोर मांग उठी। लोगों का पारा चढ़ता देख महापौर ने तत्काल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को बुलवा लिया और क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा।
विनय कुमार राय ने आश्वासन देते हुए कहा कि गृहकर के संबंध में जो भी आपत्ति हों, वह लिखित में दर्ज कराएं। गृहकर का सही निर्धारण होगा, न किसी से कम और न किसी से ज्यादा गृहकर वसूला जाएगा। महापौर ने कहा कि वह 20 या 21 मार्च को शिविर लगाएंगे, जिसमें कई विभागों को बुलाया जाएगा। समस्याओं का सामूहिक तौर पर निस्तारण यहीं आकर करेंगे।
नाले के पानी का कराएंगे निकास
क्षेत्र में जगह-जगह हो रहे जलभराव का कारण जब महापौर ने जानना चाहा तो लोगों ने बताया कि क्षेत्र की नालियाें का पानी एक नाले में जा रहा है। नाले में अवरोध पैदा कर दिए गए हैं। ऐसे में पानी वापस आ रहा है। महापौर ने इस समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
14 लाख की आबादी में सिर्फ 2100 कर्मचारी
साफ सफाई के मामले पर महापौर मो. फुरकान ने कहा कि 14 लाख की आबादी में हमारे पास सिर्फ 2100 कर्मचारी हैं। जिनसे हम काम करा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द कर्मचारियों की भर्ती हो, उनकी तनख्वाह का बंदोबस्त भी विभाग करे। तभी इस शहर को स्वच्छ बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि अलीगढ़ बने स्मार्ट
चौपाल में मो. फुरकान ने कहा कि मैं भी विकास चाहता हूं। इसी उम्मीद के साथ चुनाव लड़ा था कि शहर में काफी कुछ काम कराऊंगा। कोरोना संक्रमण काल आया तो विकास के कार्य रुक गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब मुलाकात होती है तो वह मेरी बातों को ध्यान से सुनते हैं। वह भी चाहते हैं कि अलीगढ़ स्मार्ट हो। अब अगले दो सालों में हमारा यही प्रयास रहेगा कि कोरोना संक्रमण काल की वजह से जो विकास रुका है, उसे पूरा कराया जाए।
- मनमाने तरीके से गृहकर लगाया गया है। इसके दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पिछले साल का टैक्स हम लोग नहीं देंगे। - रमेश चंद्र रावत।
- क्षेत्र की गलियां जर्जर हैं। बरसात में सड़क पर निकलना दूभर रहता है। कई जगह 12 महीने जलभराव रहता है। क्षेत्र में विकास की अति आवश्यकता है।
- दिनेश यादव।
- अमर उजाला ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जो मंच प्रदान किया है, वह सराहनीय है। क्षेत्र के लोगों ने हमें कई समस्याओं से अवगत कराया है। जल्द ही यहां पर शिविर लगाएंगे और समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

- मो. फुरकान, महापौर।
- विनय नगर और आसपास का क्षेत्र अनियोजित है। विनय नगर अब नगर निगम का हिस्सा है। मेरा प्रयास रहेगा कि जल्द ही यहां की समस्याओं का निस्तारण हो। जल्द ही महापौर के साथ यहां के लोगों के बीच आऊंगा।
- अनिल पाराशर, कोल विधायक।

विनय नगर में अमर उजाला द्वारा आयोजित मोहल्ला चौपाल में कोल विधायक अनिल पाराशर को मोबाइल से समस्य?

विनय नगर में अमर उजाला द्वारा आयोजित मोहल्ला चौपाल में कोल विधायक अनिल पाराशर को मोबाइल से समस्य?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed