फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People of other districts will not get treatment in Covid hospitals

अन्य जिलों के लोगों को अलीगढ़ के सरकारी कोविड अस्पतालों में नहीं मिलेगा उपचार

Thu, 15 Apr 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
People of other districts will not get  treatment in Covid hospitals
कलेक्ट्रेट में कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम चन्द्र भूषण सिंह - फोटो : CITY OFFICE
जिले के सरकारी कोविड अस्पतालों में अन्य जिलों या प्रदेशों के लोगों को भर्ती नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उन्होंने गाइड लाइन तय करते हुए कहा कि जो लोग ट्रेन व बसों से अलीगढ़ आ रहे हैं और यहां स्टेशन या बस अड्डे पर जांच के दौरान संक्रमित पाए जा रहे हैं, सिर्फ उनको ही भर्ती किया जाएगा। अन्य जिलों से सिर्फ यहां कोविड का उपचार कराने आ रहे लोगों को भर्ती नहीं किया जाए। इधर, हरिद्वार कुंभ से वापस आ रहे लोगों को आदेश दिए हैं कि वह अपनी कोविड-19 की जांच कराएं और कोरोना कंट्रोल रूम को इस संबंध में जानकारी अवश्य दें। जानकारी साझा करने के लिए 05712420100, 05712420101 फोन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कोरोना की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने बताया कि सभी संक्रमितों का उपचार जारी है। उनके संपर्क वालों की तलाश की जा रही है। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने डीएम को बताया कि संक्रमित मरीजों के प्राथमिक संपर्कियों द्वारा जांच नहीं कराई जा रही है। दीनदयाल अस्पताल में अन्य जनपदों के कोविड-19 संक्रमित मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद से अतिरिक्त किसी अन्य जनपद के कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को भर्ती न किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, जनपद में जितने भी व्यक्ति हरिद्वार कुंभ से वापस आए हैं, वह लोग अपनी कोविड-19 की जांच कराएं। समस्त थाना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में हरिद्वार कुंभ से आए व्यक्तियों की तलाश समितियों के माध्यम से कराएं। उनकी सैंपलिंग कराई जाए। इधर, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर आने वाले यात्रियों की शत प्रतिशत कोविड-19 की जांच कराई जाए। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम/द्वितीय यह सुनिश्चित करें कि रेलवे स्टेशन एवं सारसौल बस स्टेशन पर आने वाले समस्त यात्रियों की कोविड की जांच के बाद ही उनको शहर में प्रवेश दिया जाए। वर्तमान में एसजेडी, वरुण और मिथराज हॉस्पिटल में कोविड-19 का उपचार किया जा रहा है। अपरिहार्य स्थिति में समस्त प्राइवेट हास्पिटल इलाज के लिए कोविड वार्ड बनाने को तैयार रहेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed