फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People of Iglas inconvenienced by the suspension of e-bus operations

Aligarh News: ई-बसों का संचालन बंद होने से इगलास के लोग परेशान

Fri, 12 Jun 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
People of Iglas inconvenienced by the suspension of e-bus operations
अलीगढ़ के सूत मिल चौराहे तथा शहर के अन्य स्थानों से इगलास के लिए सात ई-बसों का संचालन करीब छह महीने से बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




दैनिक यात्रियों ने प्रशासनिक अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि ई-बसों के संचालन से इगलास से अलीगढ़ तक और अलीगढ़ से इगलास तक आने-जाने में सुविधा रहती थी।
विज्ञापन



कई बार मथुरा से अलीगढ़ जा रही बसों को चालक कस्बे में नहीं रोकते। यात्री इंतजार करते रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में डग्गामार बसों से यात्रा करने को यात्री मजबूर हैं। इन निजी बसों में सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है और किराया भी अधिक लिया जा रहा है। आवागमन में समय भी ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-बसें न चलने से किराया और समय भी लग रहा ज्यादा
ई-बसों व सामान्य बसों के किराये में भी अंतर है। ई-बसों में किराया 35 रुपये है और कार्डधारकों के लिए 10 प्रतिशत किराया कम लगता है। वहीं, सामान्य बसों में किराया 43 रुपये है।

मसूदाबाद बस स्टैंड से वृंदावन जाने वाली ई-बसों में किराया 66 रुपये है। इसके अलावा गांधीपार्क बस स्टैंड तक 35 से 40 मिनट में और मसूदाबाद तक पहुंचने में करीब एक घंटा ही लगता है। निजी बसों में इससे भी ज्यादा समय लग जाता है।


- कस्बा निवासी लोकेश बालाजी का कहना है कि ई-बसों से आवागमन में प्रदूषण की समस्या नहीं रहती और गर्मी व सर्दी का दुष्प्रभाव भी यात्रियों पर नहीं पड़ता।

-सराय बाजार निवासी नितिन अग्रवाल का कहना है कि उनको विकास भवन तक आने-जाने में ई-बस से बहुत ही कम समय लगता था। अब समय भी ज्यादा लग रहा है और किराया भी ज्यादा देना पड़ रहा है। -विधायक राजकुमार सहयोगी का कहना है कि वे ई-बसों का संचालन कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इन बसों का संचालन बेसवां तक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed