{"_id":"6659012c9c998e0b8c0ae9e4","slug":"people-of-a-particular-community-entered-the-inspectors-house-and-attacked-him-aligarh-news-c-2-ali1011-402153-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दरोगा के घर में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दरोगा के घर में घुसकर विशेष समुदाय के लोगों ने किया हमला
विज्ञापन
मेरठ में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा के गांव कुंवरपुर में विशेष समुदाय के लोगों ने मेड़ कटने पर जमकर हंगामा किया। धार्मिक स्थल से पथराव भी किया। बाद में दरोगा के घर में घुसकर परिजनों पर जानलेवा हमला किया तथा घर में तोड़फोड़ करते हुए सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। दरोगा के पिता की तहरीर पर गांव निवासी विशेष समुदाय के बीस महिला-पुरुषों व अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है।
घटना 28 मई की है। कुंवरपुर निवासी राजकुमार सिंह यूपी पुलिस में दरोगा है। वर्तमान में उनकी तैनात मेरठ में है। गांव में उनके पिता पूरन सिंह खेत जोत रहे थे। खेत जोतते समय विशेष समुदाय के पड़ोसी काश्तकार की मेड़ कट गई। मेड़ कटने की सूचना पर विशेष समुदाय के लोग एकत्रित हो गए तथा किसान व मौके पर मौजूद उनके परिवारीजनों को पीटा।
गांव में दो समुदाय में हुए विवाद की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित पक्ष के साथ काफी संख्या में लोगों को देख विशेष समुदाय के लोगों ने अपने धार्मिक स्थल पर चढकर ईंट पत्थर बरसाए। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बाद में दोनों पक्षों के लोग अपने अपने घरों को चले गए। कुछ देर बाद विशेष समुदाय के लोग एकत्रित होकर हाथों में लाठी डंडा लेकर पीड़ित पक्ष के घर में घुस आए तथा आते ही परिजनों को जमकर पीटा। आरोप है कि हमलावर बेहोश होने तक परिजनों को पीटते रहे। हमलावरों ने घर में रखा सारा सामान तोड़ दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर अनेकों ग्रामीण बचाने आ गए।
ग्रामीणों को आता हुआ देख हमलावर रास्ता बंद करने तथा कहीं भी मिलने पर हत्या करने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया तथा दो युवकों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। गांव में तनाव चरम पर है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सलमान, गुलफान, मुकीम, अल्लावंदी, राजू, भोला, आजाद, चमन, शमीम, जाफर खां, समीर, साकिर, जावेद, सद्दा, साबिर, यूनिस, मीना, हसीना, रेशमा, अलीसवा व अन्य के खिलाफ एक राय व घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व एससी एसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कराया गया है। मामले में इंस्पेक्टर खैर वीरेन्द्र राणा ने बैधानिक कार्रवाई की बात कही है। एसपी देहात पलाश बंसल ने भी बताया कि सभी तथ्यों को देखने व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।