फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People in Asia and Europe will enjoy pork dishes made in Aligarh

Aligarh News: अलीगढ़ में बने पोर्क के व्यंजनों लुत्फ उठाएंगे एशिया और यूरोप वाले

Mon, 20 Jul 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
People in Asia and Europe will enjoy pork dishes made in Aligarh
सीडीएफ छेरत परिसर में प्रस्तावित कोर मीट एक्सपोर्ट यूनिट कुछ इस तरह से दिखेगी। - फोटो : samvad
भैंस के मांस (बफैलो मीट) निर्यात से दुनिया में पहचान बना चुका अलीगढ़ अब सुअर के मांस (पोर्क) से बने उत्पादों के क्षेत्र में कदम बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन


सीडीएफ के छेरत स्थित औद्योगिक क्षेत्र में तीन लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में पोर्क एक्सपोर्ट यूनिट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां पोर्क से चिप्स, सॉसेस, रेडी टू ईट उत्पाद बनाए जाएंगे। इन्हें पहले एशिया और बाद में यूरोप के देशों में निर्यात किया जाएगा। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) से स्वीकृत शहर में स्थापित होने वाली यह पुणे के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी व आधुनिक यूनिट होगी।

दिल्ली की कंपनी बेरीना फूड्स लिमिटेड ने यूनिट की स्थापना के लिए सीडीएफ छेरत में 1.25 लाख रुपये महीने के किराये पर भूमि ली है। सालाना 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय स्तर पर लोगों को इससे रोजगार भी मिलेगा। वर्तमान में अलीगढ़ में बफैलो मीट की सात एक्सपोर्ट यूनिटें कार्यरत हैं जिनका सालाना टर्नओवर लगभग 7300 करोड़ रुपये तक है। बाॅक्स
विज्ञापन

सूअर पालन को मिलेगा बढ़ावा
स्थानीय स्तर पर लार्ज व्हाइट यार्कशायर, हैम्पशायर, घुंघरू और देसी नस्ल के सूअर की प्रजातियां अच्छी मात्रा में उपलब्ध हैं। एक्सपोर्ट यूनिट 220 रुपये किलो के भाव से इनकी खरीद करेगी। फिलहाल इसका स्थानीय भाव 180 रुपये किलो तक है। इससे शूकर पालन को बढ़ावा मिलने के साथ पालकों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाॅक्स यह उत्पाद बनेंगे
बेकन : चर्बी वाले हिस्से से बनी पतली परत जिन्हें सुखाकर या नमक लगाकर संरक्षित किया जाता है। हैम : पिछले पैर के मांस को नमकीन पानी में संरक्षित कर स्लाइस बनाई जाती है।
सलामी और पेपरोनी : फरमेंटेड और हवा में सुखाई गई पोर्क सॉसेज जिन्हें पिज्जा या सैंडविच में प्रयोग किया जाता है।
पोर्क सॉसेज : कीमा बनाए गए पोर्क को मसालों के साथ मिलाकर जानवरों की आंत में भरकर तैयार बेलनाकार खाद्य पदार्थ।
पोर्क पेटीज : बर्गर बनाने के लिए पिसे हुए पोर्क से तैयार किए गए कटलेट या एक तरह की टिक्की। रेडी टू ईट : तली या भुनी हुई कुरकुरी खाल जो स्नैक्स के रूप में खाई जाती है।

पुल पोर्क : धीमी आंच पर पका रेशेदार मीट जो बारबेक्यू सॉस के साथ पैकेट में मिलता है।



यह एपीडा से मंजूर देश की दूसरी आधुनिक पोर्क एक्सपोर्ट यूनिट होगी। पहली पुणे में लगाई गई है। यहां से एशिया और यूरोप के देशों को पोर्क का एक्सपोर्ट किया जाएगा। अलीगढ़ अब बफैलो मीट के साथ पोर्क का एक्सपोर्ट करेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
-डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed