फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People fed up with waterlogging put up posters to sell their houses

Aligarh News: जलभराव से तंग लोगों ने घर बेचने के पोस्टर लगाए

Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
People fed up with waterlogging put up posters to sell their houses
नई बस्ती में पानी भराव की समस्या को लेकर घर बिकाऊ के पोस्टर दिखातीं महिलाएं। - फोटो : samvad
पोखर ओवरफ्लो होने के कारण के कस्बे की नई बस्ती की कई गलियों में जलभराव है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने घर बिकाऊ के पोस्टर लगा दिये हैं। नई बस्ती निवासी अनवर चांद, ताज मोहम्मद, समीम खां, मुस्तफा खां, महबूब खां, मोनू, सोनू सहित सात लोगों ने यह पोस्टर अपने घरों के बाहर लगाए हैं।
विज्ञापन



इन लोगों का कहना है कि यह समस्या बीते कई वर्ष से है। बारिश हो या न हो, लेकिन गलियों में हर समय पानी भरा रहता है। नगर पंचायत नई बस्ती की पोखर की सफाई करा कर जलनिकासी का इंतजाम करे। बरसात का मौसम आने वाला है, अगर इसका समाधान समय से नहीं हुआ तो पानी मकानों के अंदर घुस जाएगा। लोगों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि माजिद पठान का कहना है कि कई बार चेयरमैन व ईओ को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। चेयरमैन डीएस भारती ने कहा है कि जल्द ही पोखर की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed