फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People entered the property of Tiger Lock accused of trying to occupy

Aligarh News: टाइगर लॉक की प्रापर्टी में घुसे लोग, कब्जे की कोशिश का आरोप

Fri, 24 Mar 2023 01:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 01:09 AM IST
सार

टाइगर लॉक फैक्टरी की प्रापर्टी पर कुछ माह पहले विवाद हुआ है। यहां के केयर टेकर मुन्नालाल पचौरी परिवार पर कुछ माह पहले फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगा, जिसमें प्रापर्टी के मालिक पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
People entered the property of Tiger Lock accused of trying to occupy
टूटे पड़े सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी जीटी रोड इलाके की बेशकीमती टाइगर लॉक फैक्टरी की प्रापर्टी में बृहस्पतिवार शाम कुछ लोगों ने घुसकर तोडफ़ोड़ कर दी। आरोप है कि गाडिय़ों में सवार यह लोग कब्जे के इरादे से घुसे थे। मगर वहां दूसरे पक्ष की महिलाओं के आने और विरोध की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इस पक्ष को टकराव को देखते हुए भगा दिया। अब मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी है। वहीं देर रात एक पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की जानकारी मिली है। मगर इंस्पेक्टर स्तर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि टाइगर लॉक फैक्टरी की प्रापर्टी पर कुछ माह पहले विवाद हुआ है। यहां के केयर टेकर मुन्नालाल पचौरी परिवार पर कुछ माह पहले फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगा, जिसमें प्रापर्टी के मालिक पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया। पचौरी पक्ष जमानत पर बाहर भी आ गया। इस संपत्ति पर कब्जे का मामला अदालत पहुंच गया। इसी बीच तीन दिन पहले बन्नादेवी पुलिस ने मुन्नालाल पचौरी, उनके बेटे विराट सहित तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


इसके बाद अब बृहस्पतिवार शाम चार बजे यह घटनाक्रम हुआ कि कुछ लोग इस प्रापर्टी पर पहुंच गए और तोडफ़ोड़ करते हुए सीसीटीवी व शीशा आदि तोड़ दिया। इसमें कुछ राजनीतिक रसूख रखने वाले लोग भी बताए गए हैं। दूसरे पक्ष से भी राजनीतिक सिफारिश है। मामले की भनक लगने पर वहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया और पुलिस अधिकारियों तक फोन हुए। इस सूचना पर तत्काल इलाका पुलिस के साथ सीओ द्वितीय व एसीएम मौके पर पहुंचे। जहां कार सवारों को भगा दिया गया। मामले में यथास्थिति व कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार इस सूचना पर पुलिस गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर पुलिस के पहुंचने पर लोग खुद ही भाग गए। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वहीं एसीएम मो.अमान के अनुसार वे अधिकारियों के निर्देश पर वहां पहुंचे थे। सीओ द्वितीय वहां मौजूद मिले। कानून व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है। जो लोग आए थे, उन्हें पुलिस ने भगा दिया। अब मामले में पुलिस स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट मिलने पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पाबंद किया जाएगा। बता दें कि इस बेशकीमती प्रापर्टी पर कब्जे के इरादे से यह तीसरा प्रयास हुआ है और दोनों ओर से कुछ राजनीतिक रसूख वाले लोग जुड़े हैं।                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed