फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People demonstration for water in Sarai Rahman

अलीगढ़ : सराय रहमान में पानी के लिए लोगों का प्रदर्शन

Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
People demonstration for water in Sarai Rahman
सराय रहमान में पानी न मिलने से परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन। - फोटो : CITY OFFICE
सराय रहमान के खिल्लू वाली गली (नंबर एक एवं नौ) में पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। पाइप लाइन से आपूर्ति बाधित होने से रमजान में नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। महाप्रबंधक जल के मुताबिक कल तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सराय रहमान के खिल्लू वाली गली में पिछले दो दिन से पानी की समस्या है। नलों से जलापूर्ति नहीं होने से रमजान के महीने में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेता आगा यूनुस के साथ स्थानीय लोगों ने हाथ में बाल्टी एवं मग लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी जरीना ने बताया कि चंद रोज पहले लोगों ने जीटी रोड जाम किया था। उसके बाद पानी की आपूर्ति हुई। पिछले दो दिन से फिर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो नगर निगम का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दानिश, चमन, सितारा, रूबी, अनीसा बेगम, फहीम और उमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सराय रहमान के खिल्लू वाली गली में पानी की समस्या की सूचना मिली है। एई और जेई को वहां भेजा गया है। वे लोग चेक कर पूरी स्थिति बताएंगे। कल तक समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed