{"_id":"5f6117b58ebc3e5aa26cca1f","slug":"people-broke-the-inscription-of-kuwait-city-office-news-ali2439057107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत के झंडे व अरबी भाषा में लिखी पट्टिकाओं को खुद ही तोड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुवैत के झंडे व अरबी भाषा में लिखी पट्टिकाओं को खुद ही तोड़ रहे लोग
लोगों ने तोड़ा अरवी भाषा व कुवैत के झंडे वाला शिलालेख
- फोटो : AKBARABAD
Link Copied
अकराबाद के गांव खुर्रमपुर में कुवैत के ध्वज वाले शिलालेख लगे हैंडपंप लगवाए जाने के मामले के तूल पकड़ऩे के बाद ग्रामीण अब खुद ही कुवैत के झंडे व अरबी भाषा में लिखी पट्टिकाओं को तोड़ने लगे हैं। हालांकि कुछ ग्रामीण ऐसे भी हैं, जो प्रशासन की कार्रवाई के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
सोमवार को डीएम ने भी कुवैत का ध्वज और शिलालेखों को हटाने का आदेश दिया था। उन्होंने हैंडपंपों को जनहित में यथावत संचालित रखने के निर्देश दिए थे। उधर, अकराबाद थाने में दर्ज मुकदमे में विवेचना जारी है। विवेचना में हैंडपंपों को लगवाने वाली कुवैत की एनजीओ का नाम? उसे किसी भी प्रकार के अधिकारिक अनुमति पत्र जारी हुए या नहीं? फंड कहां से आया? किस उद्देश्य से हैंडपंप पर कुवैत का ध्वज लगाया गया? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस हैंडपंप लगवाने वाले भोलू उर्फ शमशेर व उसे हैंडपंप उपलब्ध कराने वाले बारिक वली निवासी धौर्रामाफी से पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन
भाजपा के छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह से शिकायत की थी। इस पर डीएम ने मामले की जांच को एसडीएम कोल अनीता यादव को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।