फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   people beaten a lover badly.

प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने घर में बंद कर धुना

Sun, 04 Aug 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
people beaten a lover badly.
प्रेमिका से मिलने आये युवक को ग्रामीणों ने घर में बंद कर जमकर धुनाई की। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

लोधा थाना क्षेत्र के केशोपुर जोफरी के युवक का प्रेम मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की से दो साल प्रेम प्रसंग चल रहा है। उक्त युवक लड़की का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। शनिवार की शाम वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बाइक लड़की के घर पहुंचा। इस समय लड़की के परिजन खेत में धान की रोपाई करने को गए थे। मौका पाकर युवक घर में घुस गया। इधर, युवक को घर में घुसते हुए एक ग्रामीण ने देख लिया और लड़की के परिजनों को सूचना दे दी। लडकी के घर वाले सूचना मिलने पर खेत से घर पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बंधक बनाकर पहले तो जमकर धुना उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। मडराक इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed