फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People are suffering due to rising temperature and heat wave

अलीगढ़ : बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Thu, 28 Apr 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to rising temperature and heat wave
उमस भरी गर्मी से बेहाल होकर बच्चे को दुपट्टा ओढ़ाकर ले जाती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पशु पक्षी भी गर्मी से व्याकुल नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया पारा भी बढ़ता गया। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। राहगीरों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। शहर में कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई हैं, जो गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा रहीं हैं। पशु-पक्षियों के लिए भी लोगों ने घरों के बाहर हौदी में पानी भरकर रखा है, जिससे कोई भी पशु या पक्षी प्यासा न रहे। शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल की सलाह है कि गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए नमक, नींबू को घोल बनाकर पीएं। बच्चों को ओआरएस का सेवन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed