{"_id":"612401c48ebc3e79c609343a","slug":"pay-tribute-to-kalyan-singh-on-facebook-live-city-office-news-ali2713777158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सत्ता-संगठन के फेसबुक पेजों से देश भर को लाइव दिखाई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सत्ता-संगठन के फेसबुक पेजों से देश भर को लाइव दिखाई अंतिम विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की अंतिम विदाई व अंतिम संस्कार में भाजपा व सत्ता ने पूरी ताकत झोंक कर रख दी। मौके पर जो लोग आए, उन्हें सीधे दर्शन का मौका मिला। इसके अलावा देश भर में प्रशंसकों को कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन व अंतिम विदाई को लाइव प्रसारित किया गया। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा संगठन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के फेसबुक पेजों पर अंतिम विदाई कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। कोशिश यह रही कि कोई भी दूरी की वजह से अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शनों से वंचित न रहे।
राम मंदिर आंदोलन के सबसे अग्रणी नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शनों को सोमवार को भीड़ उमड़ती रही। सुबह पौने नौ बजे अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से उनकी शव यात्रा जैसे ही उनके पैत्रिक गांव मढ़ौली के लिए रवाना हुई तो रामघाट रोड पर इस कदर भीड़ उमड़ी कि समूची सड़क छोटी पड़ गई। हजारों की संख्या में वाहनों में सवार लोगों के अलावा सैकड़ों लोग पैदल चलकर या किसी दूसरे के सहारे उनके पैत्रिक गांव पहुंचे, लेकिन दूरदराज के क्षेत्र के जिलों के लोगों को उनके प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा संगठन एवं प्रदेश सरकार के फेस बुक अकाउंट पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया। इसे देखने एवं लाइक करने वालों की संख्या भी हजारों में रही।