फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pathology lab techinician hanged to commit suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन

Wed, 27 May 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
pathology lab techinician hanged to commit suicide
महानगर के रामघाट रोड के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले युवक ने मंगलवार को अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी। युवक मूलरूप से बदायूं का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा। जानकारी जुटाकर उसके परिवार वालों को सूचित किया। पुलिस आत्महत्या का प्रेस प्रसंग से जोड़कर देख रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश को लेकर तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बदायूं जिले के थाना बिल्सी के नुरपुर का रहने वाला 24 साल का युवक प्रिंस वार्ष्णेय पुत्र अवनीश काफी समय से रामघाट रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल की पैथोलॉजी लैब में टेक्नीशियन का काम कर रहा था। वह हॉस्पिटल संचालक द्वारा अवंतिका कालोनी के मोड़ पर बनवाए जा रहे हॉस्पिटल परिसर के एक कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन

वाकया मंगलवार दोपहर का है। युवक कमरे पर गया और काफी देर तक छत पर टहलने के बाद अचानक से जाकर कमरा अंदर से बंद करके खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया। इस बीच हॉस्पिटल स्टाफ को उसकी जरूरत पड़ी। स्टाफ ने फोन किया तो नंबर कई घंटी बजने के बाद भी नहीं उठा। इस पर स्टाफ का एक व्यक्ति युवक के कमरे पर पहुंचा। वहां दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक युवक का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार वालों को सूचना दे दी है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed