फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passing the map from ADA will now be more expensive

अलीगढ़ : एडीए से नक्शा पास कराना अब और होगा महंगा

Wed, 11 May 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Passing the map from ADA will now be more expensive
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) से मकानों और व्यावसायिक भवनों का नक्शा पास कराने के लिए अब आपको जेब और ढीली करनी पड़ेगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में नक्शे की फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव है। वहीं, वाह्य विकास शुल्क के लिए एक वर्ग मीटर में 886 की जगह 933 रुपये, जबकि आंतरिक विकास शुल्क 1047 रुपये की जगह 1103 रुपये किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही, निरीक्षण, मलवा व सुंदरीकरण शुल्क में भी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में बुधवार को एडीए बोर्ड की बैठक दोपहर तीन बजे से एडीए सभागार में होगी। बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक महायोजना 2021 के हिसाब से नक्शे पास किए जा रहे थे। अब महायोजना 2031 लागू होगी। नए वित्तीय वर्ष में नक्शे की फीस में 10 प्रतिशत शुल्क बढ़ाने की तैयारी है। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने बताया कि अध्यक्ष की अनुमति पर कई प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट स्वीकृति के साथ ही कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे। नक्शा, वाह्य विकास, मलवा एवं आंतरिक शुल्क संशोधन, ट्रांसपोर्ट नगर योजना की डीपीआर पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed