{"_id":"64f8d0063e9f5559980bc265","slug":"passengers-difficulties-will-increase-due-to-cancellation-of-trains-and-change-of-route-aligarh-news-c-2-ali1009-205504-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तित करने से बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तित करने से बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें
विज्ञापन
देश की राजधानी में 7 से 10 सितंबर के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसे लेकर दिल्ली के मेट्रो, बस और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। इस दौरान आम लोगों को मेट्रो से लेकर सड़कों तक कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तर-मध्य रेलवे ने भी कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया हैं। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
अलीगढ़ से दिल्ली के मध्य चलने वाली सभी ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन केवल गाजियाबाद स्टेशन तक होगा। वापसी भी गाजियाबाद स्टेशन से ही होगी। इससे दैनिक रेल यात्रियों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सात से दस सितंबर तक अलीगढ़ से दिल्ली तक पार्सल सेवा भी बंद कर दी गई है। 11 सितंबर से ही पार्सल सेवा सुचारू हो सकेगी। रेलवे की ओर से जारी निर्देशों को लेकर रेलवे अफसर एवं कर्मचारियों ने आदेशों के अनुपालन की तैयारी पूरी कर ली है।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जी-20 सम्मेलन को लेकर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कुछ का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस अप एवं डाउन को निरस्त कर दिया गया है। नौ सितंबर को दनकौर-शकूरबस्ती, नई दिल्ली-पलवल को निरस्त कर दिया गया है। जबकि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति को आठ एवं नौ सितंबर को टर्मिनल में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
हावड़ा-नई दिल्ली सियालदाह राजधानी, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, दिल्ली-खुर्जा ईएमयू, दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू का संचालन गाजियाबाद स्टेशन तक ही होगा। 10 एवं 11 सितंबर को दनकौर-शकूरबस्ती एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-अलीगढ़, अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू ट्रेन का संचालन गाजियाबाद स्टेशन से ही किया जाएगा।
यहां से लें विस्तृत जानकारी
- किसी भी जानकारी के लिए जी-20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क https://traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info, दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444, दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट - https://delhipolice.gov.in पर जाएं।