{"_id":"6a26855f530f2677b30712b6","slug":"passenger-trapped-between-train-and-platform-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: डिब्बे में चढ़ते समय फिसला पैर, चलती ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: डिब्बे में चढ़ते समय फिसला पैर, चलती ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Mon, 08 Jun 2026 02:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:33 PM IST
सार
यात्री कैफियत एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में चढ़ने के दौरान फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर तैनात कांस्टेबल संतोष और दीपक दीक्षित ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए संदीप को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
यात्री संदीप
- फोटो : रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे एक यात्री की जान पुलिसकर्मी ने बचा ली। यात्री को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 12226 कैफियत एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में संदीप (30 वर्ष) चढ़ रहा था। इसी दौरान वह फिसल गया। संदीप प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गया था। वह आजमगढ़ के लसरा खुर्द का निवासी है। मौके पर तैनात कांस्टेबल संतोष और दीपक दीक्षित ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने बिना समय गंवाए साहस दिखाते हुए संदीप को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में संदीप के दाहिने पैर में हड्डी टूटने की आशंका है। उसके परिजन आजमगढ़ जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रहे थे। घायल संदीप को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन