{"_id":"56fc33574f1c1b257ef007ef","slug":"partially-preparedness-assessment-between","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी अधूरी तैयारियों के बीच मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी अधूरी तैयारियों के बीच मूल्यांकन शुरू
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी-अधूरी तैयारियों के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम बुधवार से शुरू हो गया। जिले में 11 लाख से ज्यादा कॉपियों जांची जानी हैं, लेकिन अभी तक आधी ही कॉपी जांचने के लिए आई हैं। केंद्रों पर परीक्षकों को मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी गई। डीआईओएस राजू राना पूरी स्थिति में नजर रखे रहे और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश देते रहे। मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम भी कर दिए गए।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए यहां पांच केंद्र बनाए हैं। इसमें नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज को 2,69,588 कॉपियां जांचने के लिए आवंटित की गई हैं। यहां 543 परीक्षकों व 55 डीएचई की ड्यूटी लगी है। रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज को ढाई लाख कॉपियां आवंटित की गई हैं। यहां 522 परीक्षक व 57 डीएचई को काम सौंपा गया है। इसी क्रम में जनता इंटर कॉलेज छेरत को 2,06,467 कॉपियां आवंटित हैं। यहां 488 परीक्षक और 52 डीएचई लगाए गए हैं। शिवदान सिंह इंटर कॉलेज, इगलास में 2,38,392 कॉपियां जांची जाएंगी। यहां यह काम 911 परीक्षक और 91 डीएचई करेंगे।
अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 2,16,000 कॉपिया आवंटित की गई हैं। यहां 822 परीक्षकों व 82डीएचई की ड्यूटी लगी है। इस तरह जिले में 11,80,447 कॉपियां चेक की जाएंगी। यह काम कुल 3286 परीक्षक 337 डीएचई की देखरेख में करेंगे। यहां अभी तक 6,23,778 कॉपियां ही जांच के लिए आ पाई हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुख्य शिक्षकों के संगठनों ने तो अपना मूल्यांकन बहिष्कार वापस ले लिया है, लेकिन काफी परीक्षक कॉपियां न आने की वजह से उपस्थिति रजिस्ट्रर में हस्ताक्षर कर चले आए। काफी परीक्षक आए भी नहीं। मूल्यांकन की तैयारी को लेक र केंद्र प्रभारियोें ने डीएचई को बैठक कर निर्देश दिए।
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर पहले दिन परीक्षकों को डीएचई यह बताया गया कि उन्हें कॉपियों को जांचने के बारे में जानकारी दी। इस मामले में डीआईओएस राजू राना ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारी पूरी हैं। शेष कॉपियां भी आ जाएंगी और परीक्षक इन्हें भी जांचना शुरू कर देंगे। सभी केंद्र प्रभारियोें को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।