फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Parsad will get smart phones, proposal pass

पार्षदों को मिलेंगे स्मार्ट फोन, प्रस्ताव पास

Tue, 06 Jul 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Parsad will get smart phones, proposal pass
नगर निगम कार्यकारिणी ने पार्षदों को स्मार्ट फोन देने से संबंधी प्रस्ताव को पारित कर दिया है। बोर्ड की बैठक में अब इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। क्वार्सी चौराहे का नाम महाराणा प्रताप रखने का भी प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के जवाहर भवन में सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में क्वार्सी से लेकर किशनपुर तक के वाणिज्यिक भवनों पर लगाए गए टैक्स की जांच कराने से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इसकी जांच के लिए कमेटी को गठित किया जाएगा, जिसमें संबंधित वार्ड के पार्षद भी रहेंगे। वार्ड के सचिव व्यवस्था को निरस्त कर नोडल अधिकारी पार्षद वार्ड व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया है। डेयरियाें को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। मानवीय संवेदनाओं का ख्याल रखते हुए अतिक्रमण हटाने से 15 दिन पहले मुनादी कराई जाएगी। सफाई कर्मचारियों की भर्ती व एक्सिस बैंक में नगर निगम का खाता न खोलने का प्रस्ताव पास किया गया। नुमाइश, चंदनिया एवं कालीदह में सीएनजी शवदाह लगाने व वार्डों एवं पार्कों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखने सहित 25 सुझावों को बोर्ड में रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एटूजेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
बैठक में सुरेंद्र पचौरी ने एटूजेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अपर नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने से संबंधित जानकारी दी।
गृहकर टीम सम्मानित
एएमयू से रिकार्ड संपत्ति कर की वसूली पर महापौर, नगर आयुक्त एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने गृहकर टीम को सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
महापौर मो. फुरकान, उपसभापति डॅ. मुकेश शर्मा, नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, विजय तोमर, सद्दाम हुसैन, नईम अख्तर, हेमंत गुप्ता, राजेंद्र किशोर, संजय शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, सुरेंद्र पचौरी, रंजीत सिंह, शेर सिंह सैनी, हरिओम अग्रवाल आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed