फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Parking made in all schools order issued

UP Board: सभी स्कूलों में बनेगी पार्किंग, आदेश जारी, इससे जाम की समस्या ऐसे होगी कम

Wed, 15 Feb 2023 04:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 04:37 AM IST
सार

पार्किंग के स्थान तय न होने के कारण सरकारी और निजी विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय जाम लगता है, जिससे जनता को बेहद परेशानी होती है। इससे अप्रिय घटना घटित होने की संभावना भी बनी रहती है।

विज्ञापन
Parking made in all schools order issued
पार्किंग प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पार्किंग की व्यवस्था करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों के साथ आम जनमानस को जाम की समस्या से बचाने के लिए शासन ने इसका निर्देश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज ने इसके लिए पत्र जारी किया है। पत्र में जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने कहा कि पार्किंग के स्थान तय न होने के कारण सरकारी और निजी विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय जाम लगता है, जिससे जनता को बेहद परेशानी होती है। इससे अप्रिय घटना घटित होने की संभावना भी बनी रहती है। अपने-अपने विद्यालयों में अनिवार्य रूप से शिक्षकों, कर्मचारियों के अतिरिक्त अभिभावकों के वाहनों की उचित पार्किंग के लिए स्थान की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह परीक्षार्थियों ने मांगा लेखक 
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अब तक छह विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से सहायक लेखक मांगा है, विभाग से अनुमति मिल गई है। महारानी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज अकबरपुर, श्री आशाराम गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडा, श्री द्वारिका सिंह इंटर कॉलेज भदेसी, खुशी इंटर कॉलेज पिसावा, गायत्री स्मारक इंटर कॉलेज चंडौस, दीक्षित ज्ञान कुंज शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भटौल से एक-एक दिव्यांग विद्यार्थी होने के नाते सहायक की मांग की गई थी, जिसकी मंजूरी मिल गई है। यह सभी दिव्यांग विद्यार्थी इंटर के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed