{"_id":"66ac1fea551d658601035377","slug":"parents-protested-against-children-not-getting-midday-meal-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100779-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बच्चों को मध्याह्न भोजन न मिलने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बच्चों को मध्याह्न भोजन न मिलने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Fri, 02 Aug 2024 05:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
ग्रामसभा हरीपुर के मजरा भीमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चार दिन से बच्चों को मध्याह्न भोजन न दिए जाने पर बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने विद्यालय में हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि महिला ग्राम प्रधान का पुत्र ही सारे काम देखता है। उसने चार दिन से मध्याह्न भोजन नहीं बनवाया। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
इस संबंध में फोन कर प्रधान के पुत्र संदीप ने कॉल रिसीव की। कहा कि कई दिन से विद्यालय स्टाफ से सामान की लिस्ट मांग रहे हैं, लेकिन लिस्ट नहीं दी गई है। इससे अव्यवस्था उत्पन्न हुई है। वहीं प्रधानाध्यापिका अंजू का कहना है कि मध्याह्न भोजन न बनवाने पर कई बार प्रधान पुत्र से कहासुनी तक हो चुकी है। अधिकारियों से भी वह शिकायत कर चुकी हैं।
वहीं बीडीओ नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि प्रधान को चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि आगे से मध्याह्न भोजन न बनने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।