{"_id":"5c6eb96abdec2273934e223a","slug":"parcel-company-sent-a-shoe-and-pebbles-of-rs-6500-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह हजार रुपये में मिला एक जूता और कंकड़, फिर सामने आया फर्जी पार्सल का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह हजार रुपये में मिला एक जूता और कंकड़, फिर सामने आया फर्जी पार्सल का खेल
Thu, 21 Feb 2019 08:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
delivery
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य डाकघर में फर्जी पार्सल के जरिये ठगी का खेल फिर सामने आया है। हाथरस की एक पार्सल कंपनी ने साढ़े छह हजार रुपये में एक जूता और कंकड़ इलाहाबाद के एक व्यक्ति को भेजे हैं। इस मामले में पीड़ित ने मुख्य डाकघर में अधिकारियों से शिकायत भी की है। डाकघर से राहत नहीं मिलने पर अब पीड़ित पुलिस से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
इलाहाबाद के कृष्ण यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने 23 दिसंबर 2018 को हाथरस एक कॉल सेंटर पर पार्सल बुक कराया, जिसमें कृष्णा यादव को पार्सल बुक करने के दौरान यह बताया कि छह हजार रुपये में रिबॉक के जूते, घड़ी और टी शर्ट आदि सामान मिलेगा। 28 दिसंबर को शहर के मुख्य डाकघर से पार्सल बुक हुआ। दो जनवरी को पार्सल कृष्णा यादव के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पार्सल लेने के साथ पैसे दे दिए। जब पार्सल को खोला तो उसमें लोकल कंपनी का जूता और कंकड़ निकले। उसने इसकी वीडियो भी बनाई है। बीते दिनों शहर के मुख्य डाकघर में डाक अधिकारियों से इस पार्सल कंपनी की शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अब पीड़ित पुलिस की मदद लेगा। इस मामले में एएसपी डाक चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता के आधार पर संबंधित पार्सल कंपनी की जांच कराई जाएंगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन