फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panic again appeared in some areas, again in Shahjamal's condition

फिर दिखी कुछ इलाकों में दहशत, शाहजमाल में फिर हाल बेहाल

Mon, 10 Oct 2022 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:43 AM IST
सार

सितंबर में लगातार तीन दिन की बारिश से तगड़ा झटका झेल चुके शहर के जलभराव प्रभावित इलाकों के लोग फिर इस बारिश के चलते दहशत में हैं।पानी भरने का आलम ये है कि घरों का जरूरी सामान व खाने पीने तक का सामान गलियों में बह रहा था।इसलिए यहां बारिश का व नाले का पानी प्लाटों में भरना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Panic again appeared in some areas, again in Shahjamal's condition
शाहजमाल ईदगाह पर बारिश के बाद हुए जलभराव में जान बचाने के लिये कुत्ता कालिक की झोपड़ी के ऊपर चढ़ ग? - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

सितंबर में लगातार तीन दिन की बारिश से तगड़ा झटका झेल चुके शहर के जलभराव प्रभावित इलाकों के लोग फिर इस बारिश के चलते दहशत में हैं। इन सभी इलाकों में पिछले 36 घंटे की बारिश ने रोजी-रोटी के संकट के साथ-साथ घरों में लोगों को खाने-पीने तक को मोहजात कर दिया है। ऊपर से जलभराव के कारण घरों से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते चारों-ओर हा-हाकर के हालात हैं।
विज्ञापन

हाल ए शाहजमाल
शहर के निचले इलाकों में पनपे हालात के बीच सबसे पहले शाहजमाल पर गौर करें तो पिछली बार की तरह रास्तों पर इतना पानी है कि बाइक पूरी डूब जा रही है। राह चलते कंधों तक पानी आ रहा है। घरों में बेड तक पानी है। लोगों को घरों में मचान बनाकर रहना पड़ रहा है, जो झुग्गियों में वास करते हैं, वे दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं। मगर वहां इंतजाम दुरुस्त करने कोई नहीं पहुंचा। शाजमाल कब्रिस्तान में कब्रें तक खुल गई हैं।
विज्ञापन

गोविंद नगर में भी संकट
हर बार की तरह गोविंद नगर इलाका भी इस संकट से अछूता नहीं। बाईपास का नाला ओवरफ्लो होकर बस्ती में पानी भरने लगा। हालांकि नगर निगम की टीम ने पहुंचकर यहां मिट्टी की बोरियों से पानी रोकने का इंतजाम शुरू किया। मगर इसका कोई असर नहीं दिखा। घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये इलाके भी बेहाल, सामान बह रहा गलियों में
इसके अलावा शहर का भुजपुरा, महेंद्र नगर, सुरेंद्र नगर, सुदामापुरी, नौरंगाबाद, अंबेडकर कालोनी आदि इलाकों में भी हालात बेकाबू हैं। पानी भरने का आलम ये है कि घरों का जरूरी सामान व खाने पीने तक का सामान गलियों में बह रहा था। लोग खाना बनाने व पीने तक को मोहताज थे।
सेंटर पार्क की पार्किंग फिर डूबी, पॉश कालोनी भी बेहाल
शहर के पॉश इलाकों में शुमार विक्रम कालोनी, विद्या नगर में लोग घरों से नहीं निकल पा रहे। गलियों में पानी भरा होने के कारण दोपहिया वाहन की मदद से ही निकलना हो पा रहा है। इसी तरह स्वर्ण जयंती नगर के सेंट्रल पार्क की पार्किंग फिर डूब गई। उसमें खड़े वाहन भी डूब गए। इसी तरह ईस्ट व्यू अपार्टमेंट की पार्किंग में पानी भरा हुआ है। जेएन मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के वार्ड तक जलभराव से ग्रसित हो गए।
नाली-नाले, खाली प्लाट नहीं झेल पाए पानी
शहर के प्रमुख नाली नाले, खाली प्लाट अब हर तरफ ओवरफ्लो होने लगे। इस पानी को नहीं झेल पाए। हालात ये हैं कि क्वार्सी बाईपास का पूरा नाला ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में वापस पानी जा रहा है। इसी तरह सभी नाले पानी नहीं झेल पा रहे। शहर की इन कॉलोनियों के खाली प्लॉट अब तालाब-पोखर बन गए हैं। क्वार्सी बाईपास के नाले का पानी ओवरफ्लो होकर वापस स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में आ रहा है। इसलिए यहां बारिश का व नाले का पानी प्लाटों में भरना शुरू हो गया है।
न आपदा प्रबंधन दिखा, न कहीं कोई सहायता पहुंची
कहने को अपने जिले में आपदा प्रबंधन की टीम भी गठित है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ शहर के कुछ लोगों को शामिल कर रखा है। मगर यह टीम भी इस आपदा में कहीं सक्रिय नहीं दिखाई दे रही।

जिन इलाकों में घरों में पानी भरा है और लोग खाने-दाने तक को मोहताज हैं। वहां उन तक सहायता पहुंचाने तक को कोई टीम नहीं दिख रही। वे लोग कैसे खाने पीने का इंतजाम कर रहे हैं। उनको क्या परेशानियां हैं, कहीं कोई बीमारी तो नहीं। यह सब जानने या उन्हें इस दिशा में मदद के लिए किसी इलाके में अभी कोई टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed