{"_id":"6087125e8ebc3ee1c14e8731","slug":"panchayat-election-fight-between-20-women-candidates-city-office-news-ali2619520186","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 महिला प्रत्याशियों में होगा कांटे का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 महिला प्रत्याशियों में होगा कांटे का मुकाबला
विज्ञापन
प्रेमलता विमल
- फोटो : CHHARRA
जिला पंचायत के चुनाव में वार्ड 46 में 20 महिलाओं के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। यहां से बसपा नेता गजराज विमल की पत्नी के चुनाव लड़ने से चुनाव रोचक हो गया है। ये वार्ड इस बार अनारक्षित से महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसलिए यहां महिला प्रत्याशियों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। प्रचार के आखिरी दौर में सभी ने पूरी ताकत लगा दी है।
वर्ष 2015 के चुनाव में ये अनारक्षित (सामान्य) वार्ड था, जिससे दतावली निवासी निर्दलीय प्रत्याशी लोकेश शर्मा विजयी हुए थे। उन्होंने बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार पूर्व सपा विधायक ठा. राकेश सिंह की पत्नी डा. नीतू को समर्थन दिया था।
इस लिहाज से यहां पर सपा की स्थिति भी मजबूत है। भाजपा और कांग्रेस भी कम नहीं है। बसपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमलता विमल पहली बार मैदान में हैं तो भाजपा समर्थित संतोष देवी के पति हरी किशन सूर्यवंशी वार्ड 45 (पूर्व में वार्ड संख्या 50) से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशियों में प्रमुख रूप से बसपा समर्थित प्रेमलता विमल निवासी जिरौली हीरा सिंह, सपा एवं महान दल समर्थित पुष्पा देवी निवासी बरला, कांग्रेस समर्थित संगीता निवासी मदापुर, भाजपा समर्थित संतोष देवी निवासी नगला बादशाह और आप समर्थित अनीता देवी निवासी सराय बरला हैं।
इसके अलावा, केला देवी निवासी सराय बरला, गुड्डो देवी निवासी बरला, चन्द्रवती निवासी दतावली, निशा निवासी बरला, नीलम देवी निवासी ग्राम आलमपुर रानी, पिंकी निवासी ग्राम पहाड़ीपुर, पूनम निवासी बरला, पूनम देवी निवासी पहाड़ीपुर, मधु निवासी परौरा, ममता निवासी बरला, रामवती निवासी बरला, रेखा देवी निवासी पिपलोई, लज्जावती निवासी सुनहरा, संगम गौर निवासी आलमपुर रानी, सुमन देवी निवासी दतावली सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इस वार्ड में 36 गांव आते हैं, जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों के साथ अन्य जातियाें के मतदाता हैं। लगभग 75 हजार की आबादी के बीच में 28 हजार मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे।

संतोष देवी- फोटो : CHHARRA

संगीता देवी- फोटो : CHHARRA

पुष्पा देवी- फोटो : CHHARRA