फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

ओमवीर होंगे ग्राम पंचायत बादबामिनी के प्रधान

Tue, 15 Jun 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनावों की सोमवार को हुई मतगणना मात्र चार घंटे में ही निपट गई। मतगणना के बाद बहुचर्चित बादबामिनी ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर ओमवीर सिंह की ताजपोशी हुई। धनीपुर के बीडीसी वार्ड 76 से सीमा व जवां के बीडीसी वार्ड 52 से रोहित कुमार ने बाजी मारी। इधर मतगणना के बाद 431 ग्राम पंचायत सदस्यों की भी ताजपोशी हो गई। मतगणना के बाद निर्विरोध चुने गए अकराबाद के वार्ड संख्या 70 के बीडीसी मनोज कुमार समेत 3741 ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र भी थमा दिए गए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए 12 जून को वोटिंग हुई थी। इस दौरान लोधा की ग्राम पंचायत बादबामिनी में प्रधान, धनीपुर के बीडीसी वार्ड 76, जवां के बीडीसी वार्ड 52 के साथ ही 431 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। सोमवार को सुबह आठ बजे से संबंधित विकास खंडों पर मतों की गणना हुई। मतगणना के उपरांत बहुचर्चित बादबामिनी के प्रधान पद पर ओमवीर सिंह ने एकतरफा मुकाबले में बाजी मारी। उन्हें ग्राम पंचायत के कुल वोटों 897 में से 533 वोट मिले। इधर धनीपुर के बीडीसी वार्ड 76 में सीमा सिंह विजयी रही। उन्हें कुल 1080 वोटों में से 613 वोट मिले। जबकि जवां के बीडीसी वार्ड संख्या 52 से रोहित कुमार विजयी रहे। उन्हें कुल 1004 वोटों में से 406 वोट मिले। अकराबाद के बीडीसी वार्ड संख्या 70 से निर्विरोध चुने गए मनोज कुमार समेत सभी विजयी प्रत्याशियों को परिणाम घोषणा के तुरंत बाद विजयी प्रमाणपत्र थमा दिए गए। इनके अलावा 431 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुन लिए गए। इन समेत पूर्व में निर्विरोध चुने गए 3714 सदस्यों को भी विजयी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कौशल कुमार ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। सभी विजयी व निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

शपथ से वंचित प्रधानों ने ली राहत की सांस
सदन पूरा न होने के कारण अब तक शपथ से वंचित जिले के 407 प्रधानों ने उप चुनाव पूरा होने के बाद राहत की सांस ली है। इस चुनाव में 3714 ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध व 431 सदस्यों के चुनाव के बाद चुनकर आने से प्रधानों का सदन पूरा होता नजर आ रहा है। हालांकि अभी भी किसी भी व्यक्ति के पर्चा न भरने के कारण विभिन्न ग्राम पंचायतों में 86 सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं, लेकिन इनकी संख्या कम होने के कारण प्रधानों के सदन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed