{"_id":"607c8e188ebc3ec369764a75","slug":"panchayat-election-city-office-news-ali261395685","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा छोड़कर बाकी दल 47 प्रत्याशी तक नहीं जुटा पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा छोड़कर बाकी दल 47 प्रत्याशी तक नहीं जुटा पाए
विज्ञापन
नामांकन के दूसरे दिन अपर जिलाधिकारी नगर कोर्ट के बाहर पसरा रहा सन्नाटा ।
- फोटो : CITY OFFICE
जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को छोड़ कर बाकी पार्टियों को सभी 47 वार्ड पर प्रत्याशी तक ढूंढे नहीं मिले हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद, आप सहित अन्य दलों की यही हालात रही। भाजपा के बाद सर्वाधिक 36 उम्मीदवार सपा से घोषित हुए हैं। प्रत्याशी ढूंढ पाने में तीसरे नंबर पर रालोद, चौथे पर कांग्रेस और पांचवें पर बसपा है।
शुरुआत कर रहे आप के 14 और प्रसपा के 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला पंचायत के 47 वार्डों में कुल 595 नामांकन हुए हैं, जिसमें 186 राजनीतिक दलों से और 409 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। जिले के 11 वार्ड में 15 या उससे अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 6 वार्ड में 18 से अधिक दावेदार हैं। जिसमें सर्वाधिक 27 उम्मीदवार वार्ड नंबर-43 से हैं। वार्ड नंबर-46 से 22, वार्ड नंबर-24 से 20, वार्ड नंबर-20 से 18 दावेदार हैं। वार्ड नंबर-27 और 30 पर 19-19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
गौर हो कि निर्दलीय प्रत्याशियों में कुछ डमी उम्मीदवार हैं, जिनको सिर्फ खर्च को बांटने के लिए खड़ा किया गया है। इसके अलावा कई निर्दलीयों पर पार्टियों के दांव भी है। अगर वो जीत गए तो वह किसी न किसी पार्टी के साथ चले जाएंगे।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रत्याशी
1-भाजपा के 47
2-सपा के 36
3-रालोद के 25
4-कांग्रेस के 24
5-बसपा के 23
6-आप के 14
7-प्रसपा के 10