फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

सपा के 15 प्रत्याशियों की सूची जारी, अंदरखाने जबरदस्त खींचतान

Thu, 08 Apr 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
सपा कार्यालय पर पार्टी का टिकट सौंपते सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव - फोटो : CHHARRA
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिला पंचायत के 15 समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जेल रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व नगर विधायक जफर आलम ने पार्टी प्रत्याशी कहकंशा को पत्र देकर उनके प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सपा प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं।
विज्ञापन

इधर, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें वार्ड नंबर एक से ओमपाल सिंह, तीन से मनोज चौधरी, चार से राजकुमार उर्फ राजू भैया, पांच से सोमेश चौधरी, दस से राजेश कुमार सूर्यवंशी, 11 से फतेह मोहम्मद, 13 से ठाकुर नरेश पाल सिंह, 15 से नाजरीन, 18 से सुनीता सूर्यवंशी, 20 से बीना देवी, 25 से सचिन कुमार आंबेडकर, 27 से जितेंद्र सिंह, 31 से दीपेंद्र सिंह, 32 से सावित्री देवी और 33 से कहकंशा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन

अंदरखाने जिला पंचायत सदस्य पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित करने को लेकर जबरदस्त खींचतान जारी है। पहली सूची सार्वजनिक होते ही कई लोग भड़क गए हैं तो कई ने दूसरी पार्टियों से संपर्क शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने तो पार्टी को खुली चुनौती तक दे डाली है। फ्रंटल, प्रकोष्ठ और संगठन के जमीनी स्तर के लोगों की रायशुमारी के बिना ही प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। जिससे संगठन के सक्त्रिस्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बड़ी निराशा हुई है। यही नहीं पाट्री के कुछ नेताओं पर उगाही के भी आरोप लग रहे हैं। जिसको लेकर जल्द ही कोई बड़ी सरगर्मी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed