फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

हेलिकॉप्टर, बंदूक और तलवार लेकर आपके घर आएंगे वोट मांगने उम्मीदवार

Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
राहुल कुमार
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रण इस बार बेहद कड़ा, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। अभी बेशक भावी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह नहीं मिले हैं। मगर, वह अपने प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव के उम्मीदार जनता के द्वार पर हेलिकॉप्टर, वायुयान, बंदूक, और तलवार जैसे चुनाव चिन्ह लेकर वोट मांगने जाएंगे। 17 व 18 अप्रैल को नामांकन के बाद 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र में उम्मीदवारों को अपने पसंद के तीन चुनाव चिन्ह बतौर विकल्प भरने के लिए दिए हैं। हालांकि उनको विकल्प में से ही चुनाव चिन्ह मिलेगा या नहीं यह तो नियम तय करेगा। दरअसल, अक्षरों के क्रम के अनुसार चुनाव चिन्ह का आवंटन होता है। मगर, उम्मीदवार इस प्रकार के चुनाव चिन्हों की चाह रख रहे हैं, जो जनता को एक बार में ही याद हो जाएं और प्रत्याशी को अपने पक्ष में उसी चुनाव चिन्ह पर वोट की मुहर लगवाने में आसानी हो।
अलीगढ़ में सबसे आखिरी यानी चौथे चरण में 29 अप्रैल को 2969 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के कैलेंडर के मुताबिक 17 व 18 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 19 व 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 21 अप्रैल को ही तीन बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 2 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

यह है चुनाव चिन्ह आवंटन का नियम
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची प्रपत्र 13 में हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम में तैयार की जाएगी। इस क्रम के मुताबिक ही उम्मीदवारों को आयोग में वर्णित चुनाव चिन्ह क्रमवार आवंटित होंगे। उम्मीदवार नामांकन के समय अपने मनपसंद चुनाव चिन्ह का विकल्प भी दे रहे हैं, लेकिन आवंटन वर्णानुक्रम के मुताबिक ही होगा। चुनाव चिन्ह का प्रतीक नमूना भी उम्मीदवार को आवंटन के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह
आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरु, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रुश, ब्लैक बोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही।
प्रधान पद के लिए चुनाव चिन्ह
अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबॉल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटरसाइकिल, मोमबत्ती, रिंच, लिफाफा, वायुयान, हथोड़ा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव चिन्ह
अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईट, कड़ाई, कांच का गिलास, कुंआ, केला का पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद और हॉकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोंसला, जीप, टॉर्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्रॉक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का लड़की, लेटर बॉक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया, हारमोनियम।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव चिन्ह
आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकश, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउडस्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सिटी, सैनिक, स्कूटर, हाथ ठेला, हल, हेलिकॉप्टर।
जिले की स्थिति पर एक नजर
जिले में कुल न्याय पंचायतों की संख्या 122
जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 867
जिले में कुल ग्राम पंचायतों के वार्डों की संख्या 10973
जिले में जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 47
जिले में क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 1156
जिले में कुल मतदाता 1806460
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed