{"_id":"60638aa98ebc3ee64a3565f9","slug":"panchayat-election-city-office-news-ali2598967114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : जिपं सदस्य का नामांकन पत्र 500 में प्रधान और बीडीसी का 300 रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : जिपं सदस्य का नामांकन पत्र 500 में प्रधान और बीडीसी का 300 रुपये में
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां रफ्तार पकड़ने लगी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अभी एक पखवाड़े का वक्त है, लेकिन जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को समय से पहले ही पूरा करने में जुट गया है। अलीगढ़ में पंचायत चुनाव चौथे चरण में होंगे। जिसके तहत आगामी 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र बिकेंगे । इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और 29 अप्रैल को मतदान होगा। आगामी दो मई को इस चुनाव का परिणाम जारी होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 500 रुपये और प्रधान-बीडीसी का नामांकन पत्र 300 रुपये का मिलेगा।
जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में होगी, प्रधान और बीडीसी की नामांकन प्रक्रिया ब्लाक कार्यालयों पर पूरी होगी। ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य अपना नामांकन संबंधित ब्लाक कार्यालय से खरीदेंगे। वहीं पर इनकी जांच होगी। नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन भी उसी कार्यालय से होगा। जिला पंचायत वार्ड के सदस्यों का नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने अपने इलाकों में दिन रात प्रचार में जुट गए हैं। होली के बहाने भी लोगों ने जमकर प्रचार किया।
17 और 18 अप्रैल का नामांकन पत्र खरीदे जाएंगे
19 और 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच
21 अप्रैल को नाम वापस लेने का आखिरी मौका
21 अप्रैल को चुनाव चिन्हों का आवंटन
29 अप्रैल को मतदान होगा पूरे जिले में
02 मई को सुबह से मतगणना शुरू होगी