फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat by-election Aligarh update

Panchayat by-election: एक प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत और 20 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने

Thu, 25 Jul 2024 01:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

चार ग्राम प्रधान पदों पर 19, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर तीन दावेदारों ने पर्चे भरे थे। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 30 पदों में से 10 पर एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया। 20 पदों पर एक-एक व्यक्ति ने नामांकन किया था। 

विज्ञापन
Panchayat by-election Aligarh update
उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में 24 जुलाई को एक ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत और 20 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। जबकि ग्राम दुनाई, हरदोई व नौगवां में ग्राम प्रधान पद पर छह अगस्त को मतदान व आठ अगस्त को मतगणना होगी।

विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चार ग्राम प्रधान पदों पर 19, दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर तीन दावेदारों ने पर्चे भरे थे। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 30 पदों में से 10 पर एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया। 20 पदों पर एक-एक व्यक्ति ने नामांकन किया था। ग्राम पंचायत नारायनपुर में प्रधान पद के लिए बलवीर सिंह के सामने खड़े लटूर सिंह के नामांकन पत्र वापस लेने पर बलवीर सिंह को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया।
विज्ञापन


अब लोधा की दुनाई ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर सतीश, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, हरपाल, बिजौली के गांव हरदोई में रिनू, कुमार प्रिया, पिंकी, उर्मिला देवी, नीतू एवं गंगीरी के गांव नाैगंवा में सर्वाधिक आठ प्रत्याशी, जिनमें जयप्रकाश, मुन्नी, मुकेश, रंजना देवी, अंकुल यादव, सतीश, मुन्नी देवी व अनिल के बीच मुकाबला होगा। इसके लिए छह अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए खैर के महगौरा के वार्ड संख्या 21 में शशि देवी एवं गोंडा के नगला जुझार में वार्ड संख्या 81 में रूपेश कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया। ग्राम पंचायत के 30 पदों में से 20 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया, जबकि 10 पदों पर किसी के नामांकन न करने पर सभी दस पद रिक्त रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed