{"_id":"69121de3f0a0456e630f9afe","slug":"pan-masala-and-smoking-banned-in-degree-colleges-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: डिग्री कॉलेजों में पान मसाला-धूम्रपान प्रतिबंधित, लगेगा जुर्माना, सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: डिग्री कॉलेजों में पान मसाला-धूम्रपान प्रतिबंधित, लगेगा जुर्माना, सीसीटीवी से होगी निगरानी
Mon, 10 Nov 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:46 PM IST
सार
शैक्षणिक संस्थान परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विवि प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। संस्थान परिसर में तंबाकू उत्पादों के सेवन, बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। संस्थान परिसर में धूम्रपान, तंबाकू पर पाबंदी के बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के सभी महाविद्यालयों में पान मसाला और धूम्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सीसीटीवी से इसकी निगरानी भी होगी। नियम तोड़ने पर 200 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी 383 कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र का हवाला देते हुए कॉलेज परिसर में तंबाकू उत्पादों के सेवन और धूम्रपान पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थान परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विवि प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। संस्थान परिसर में तंबाकू उत्पादों के सेवन, बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। संस्थान परिसर में धूम्रपान, तंबाकू पर पाबंदी के बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। विवि प्रशासन ने अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में 383 महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन
विवि और उससे संबद्ध महाविद्यालय परिसर में धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के सेवन पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर कोई नियमों की अनदेखी करता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - विजय कुमार सिंह, कुलसचिव, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय