{"_id":"619bf795926b1554c60f62a9","slug":"pala-sahibabad-is-first-in-phc-district-and-second-in-the-state-city-office-news-ali278799889","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पला साहिबाबाद पीएचसी जिले में प्रथम एवं प्रदेश में दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पला साहिबाबाद पीएचसी जिले में प्रथम एवं प्रदेश में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
डॉ. अंशु सक्सेना
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पला साहिबाबाद को कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया है। स्वास्थ्य केंद्र का जिले में प्रथम एवं प्रदेश में दूसरा स्थान है। खबर आने के बाद पला साहिबाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मई-जून 2021 में असिसमेंट के लिए कायाकल्प की टीम पला साहिबाबाद केंद्र पहुंची थी।
उस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी और हर तरफ निराशाजनक माहौल था। इसके बावजूद केंद्र पर मानक के अनुसार कार्य हो रहे थे। पला साहिबाबाद केंद्र 91.3 प्रतिशत अंक हासिल कर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जिले में टॉप पर है। प्रदेश स्तर पर दूसरे स्थान पर है। पला साहिबाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशु सक्सेना ने बताया कि 81.4 प्रतिशत अंक के साथ यूपीएचसी शाहजमाल दूसरे एवं 72.3 प्रतिशत अंक के साथ बन्नादेवी जिले में तीसरे स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले केंद्रों का चयन कायाकल्प अवार्ड के लिए होता है। इसमें साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव, दवा आदि का प्रबंधन, बायोवेस्ट मैनेजमेंट जैसे बिंदु शामिल होते हैं।