{"_id":"60ac01cf8ebc3e7fd658f200","slug":"pakistani-locust-party-can-enter-the-district-via-rajasthan-haryana-alert-city-office-news-ali263846824","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी टिड्डी दल राजस्थान-हरियाणा के रास्ते जिले में कर सकता है प्रवेश, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी टिड्डी दल राजस्थान-हरियाणा के रास्ते जिले में कर सकता है प्रवेश, अलर्ट
विज्ञापन
पिछले साल कृषि विभाग के लिए सिरदर्द बना पाकिस्तानी टिड्डी दल एक बार फिर से राजस्थान में दिखाई दिया है। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पांच सदस्यीय दल ग्राम पंचायतवार तैनात किया गया है।
ग्राम प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, ग्राम पंचायत अधिकारी, प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक को अलर्ट रहते हुए टिड्डी दल दिखाई देने पर जिला प्रशासन व कृषि विभाग को सूचना देने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि वह टिड्डी दल को भगाने के लिए तैयार रहें। खेतों के पास शाम के समय मशाल जला दें, तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले यंत्र बजाएं। इस आवाज से डरकर टिड्डी भागती हैं। अगर कहीं तेज आवाज में डीजे पर गाने बज रहे होते हैं तो वहां से तत्काल उड़ जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने चेताया कि टिड्डी दिन में खाती है और रात में अंडे देती है। इन अंडों से 15 से 20 दिन में बच्चे निकलने शुरू हो जाते हैं। अगर, टिड्डी यह प्रक्त्रिस्या करने में सफल रही तो किसानों के लिए आफत हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को सुझाव है कि वह अगले ही दिन खेत की जुताई कर उसमें पानी भर दें, जिससे की अंड्डों से बच्चे न निकल सकें।