फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Padmavati lawsuit will enter the imaginary tellers

पद्मावती को काल्पनिक बताने वालों पर दर्ज कराएंगे मुकदमा

Mon, 30 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 30 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Padmavati lawsuit will enter the imaginary tellers
हवन करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
रानी पद्मावती के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर उनके चरित्र को गलत तरीके से समाज के सामने रखने की कुचेष्ठा करने वाले फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली समेत कुछ अन्य इतिहासकारों की बुद्धि-शुद्धि के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बेगम बाग में हवन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर ऐसे लोगों की निंदा करते हुए राजस्थान करणी सेना के विरोध का समर्थन किया। इसके साथ ही पद्मावती को काल्पनिक चरित्र बताने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की घोषणा भ्‍ाी की गई।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव कमल प्रताप सिंह ने कहा कि फिल्मी समाज के लोगों ने क्षत्रिय समाज को बार-बार अपमानित किया है और उनको एक खलनायक के रूप में प्रस्तुत किया है, जो कि किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है और क्षत्रिय समाज इस तरह के कार्यों का पुरजोर विरोध करता है। मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह राना ने कहा कि इतिहासकारों ने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास को गायब ही कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे पुन: परिभाषित करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा दूसरों की सेवा करने का कार्य किया है। यदि समाज के इतिहास को कलंकित किया गया तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा।


महानगर अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी ने कहा कि इस मामले में अधिवक्ताओं की सलाह पर मुकदमा दर्ज कराएगी। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह जादौन, जिला महासचिव इंजी. आरके सिंह, सौरव ठाकुर, बौबी ठाकुर, राजेंद्र सिंह चौहान, मनोज सिंह, राजू सिंह, तरून ठाकुर,  गौरव, ललित, प्रतुल सिंह, प्रदीप सिंह, आकाश तौमर, रजत सिंह, मोहित ठाकुर, आदित्य एवं सनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed