फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Padmavat looked ... applause and started shaking

पद्मावत देखी... तालियां बजीं और लगे जयकारे

Mon, 29 Jan 2018 02:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Padmavat looked ... applause and started shaking
क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ फिल्म पदमावत देखने जाते एसडीएम कोल - फोटो : अमर उजाला
विवादों से चर्चा में आई फिल्म ‘पद्मावत’ तीन दिन बाद अलीगढ़ के स्टार वर्ल्ड सिनेमा और सीमा मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई। रविवार सुबह प्रदर्शित होने के बाद फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। रामघाट रोड पीएसी के पास स्थित ग्रेट वैल्यु माल के स्टार वर्ल्ड सिनेमा में एडीएम सिटी एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार और एसडीएम कोल डा. पंकज वर्मा खुद ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को फिल्म दिखाई। फिल्म देखने के बाद निकले पदाधिकारियों ने कहा कि देशव्यापी उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद इसके आपत्तिजनक दृश्य हटा दिए गए हैं, इसलिए अब उनका कोई विरोध नहीं है। 
विज्ञापन


फिल्म में रानी पदमावती के बहादुरी से भरे संवाद, राजनीतिक कौशल, जौहर के भावुक दृश्य देख कर हाल में उनके जयकारे लगे। अलाउद्दीन खिलजी और चित्तौड़ के राजा सांवल के बीच के संवाद और युद्ध के दृश्यों ने भी तालियां बटोरीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म शुरू होने के दौरान सिनेमा हाल के अंदर, चौथी मंजिल और ग्राउंड फ्लोर पर पुलिस की मौजूदगी रही, लेकिन माहौल हल्का फुल्का होने के बाद पुलिस कर्मी वहां से चले गए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सकारात्मक पहल कर अच्छा प्रयास किया।


सीमा मल्टीप्लेक्स में भी पुलिस की मौजूदगी में फिल्म दिखाई गई, यहां भी कोई विवाद नहीं हुआ। दोनों सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या के अनुसार शो बढ़ाए जा रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को पूरे देश में रीलीज हुई लेकिन अलीगढ़ में विरोध का एलान होने के बाद सिनेमा संचालकों ने कदम पीछे खींच लिए थे। जब देश के कई सिनेमाघरों में इसका विरोध बंद हो गया तो अलीगढ़ में इसका प्रदर्शन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed