फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paddy and market crops destroyed in Sankara area

Aligarh News: सांकरा क्षेत्र में धान और बाजार की फसल नष्ट

Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Paddy and market crops destroyed in Sankara area
गांव बबरोतिया में गंगा जलस्तर कम होने से खेतों में कम हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : samvad
सांकरा में गंगा का जलस्तर अब लगातार घट रहा है। आबादी वाले क्षेत्रों में भरा पानी भी सूखने लगा है, लेकिन खेतों में गंगा का पानी भरने से किसानों की धान और बाजार की फसल नष्ट हो गई है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सांकरा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास के गावों व खेतों में पानी भर गया था, जिससे इलाके में सैकड़ों बीघा धान और बाजरा की फसल नष्ट हो गई। कुछ ही किसानों की धान की फसल आंशिक रूप से बची है। किसानों का कहना है कि हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से उनकी फसल नष्ट हो जाती है, लेकिन प्रशासन की ओर से मुआवजा नहीं मिलता है।
विज्ञापन


गंगा के पानी से गांव में करीब 17 बीघा धान और बाजरा की फसल नष्ट हो गई है।
- रामरतन, गांव हारनपुर कला



10 बीघा बाजरा और 10 बीघा गन्ना की फसल बर्बाद हो गई है। मुआवजे के लिए कोई नहीं सुनता।
पीतांबर, गांव बबरोतिया



मेरी सात बीघा धान की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है।
- बिन्नामी सिंह, गांव गोपालपुर


10 बीघा धान और पांच बीघा बाजरा की फसल बाढ़ के पानी से खराब हो चुकी है। सरकार से सर्वे कराकर मुआवजा दे।
रामकृष्ण यादव, गांव टोडरपुर




सांकरा क्षेत्र में गांवों में खेतों में पानी भरने से फसल नष्ट होने का सर्वे कराया जाएगा: राजेश वर्मा, तहसीलदार अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed