फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oxygen will provide link lock, nine oxygen concentrators given

लिंक लॉक देगा आक्सीजन, नौ आक्सीजन कंसंट्रेटर दिए

Thu, 06 May 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Oxygen will provide link lock, nine oxygen concentrators given
देश दुनिया में मशहूर लिंक लॉक्स के मालिक पूर्व नगर विधायक जफर आलम ने आक्सीजन की किल्लत को देखते हुए नौ आक्सीजन कंसंट्रेटर दान दिए हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार को उनके सहयोग को प्रेरणादायक बताते हुए बाकी उद्यमियों से इसका अनुकरण करने की अपील की है, जिससे जिंदगी मौत के बीच झूल रहे मरीजों का जीवन बचाया जा सके।
विज्ञापन

हाल ही में मंडलायुक्त ने मंडल के उद्यमियों, व्यवसायियों, सामर्थ्यवान एवं सक्षम परिवारों से अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने की गुजारिश की थी। इसका असर हुआ और सबसे पहले पूर्व विधायक जफर आलम ने डेडिकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को नौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान में दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए ऑक्सीजन की बेहद आवश्यकता है, जिसको उपलब्ध कराने में समाज के सक्षम व्यक्ति यदि आगे आते हैं तो पीड़ित मानवता की सेवा होगी। पूर्व विधायक ने पिछले वर्ष कोविड-19 आपदा एवं राहत फंड में 10 लाख रुपए और अभी हाल ही में एक वेंटिलेटर भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed