फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Owner dies of corona ... adopted his dog

मालिक की कोरोना से मौत... उसके कुत्ते को लिया गोद

Sun, 09 May 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Owner dies of corona ... adopted his dog
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके अनाथ हुए पालतू कुत्ते को नौरंगाबाद की रहने वाली एनिमल एक्टिविस्ट प्रीत शर्मा ने गोद लिया है। इस तरह महामारी के दौरान इस युवा लड़की ने परोपकार की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद की रहने वाली प्रीत शर्मा संगीत से एमए कर रही हैं। प्रीत शर्मा कहती हैं कि उन्हें कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि पामेलियन ब्रीड के एक डॉग की देखभाल करने वाला अब कोई नहीं रह गया है क्योंकि जिन बुजुर्ग के साथ वह डॉग रहता था, उनकी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उस डॉग को गोद लेने का फैसला किया। प्रीत शर्मा कहती हैं कि वह निराश्रित गोवंश को जितना संभव हो सकता है, भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करती हैं। इसके अलावा, सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को भी उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कहती हैं कि संकट के समय में मनुष्य की सहायता करने के लिए तो बहुत व्यक्ति और संस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन इन बेजुबान जानवरों की ओर लोगों का ध्यान कम है। जबकि इनकी आवश्यकताएं भी वैसी है जैसी मनुष्यों की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed