फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Over Rating start in Goods

बाजारों का बदला समय ... सामानों में ओवर रेटिंग शुरू

Fri, 16 Apr 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Over Rating start in Goods
छपैटी बाजार में किराने का सामान खरीदते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ के एकत्र होने से रोकने की जरूरत है। जिला प्रशासन ने इसके लिए बुधवार को किराना, सब्जी, दूध और डेयरी के साथ दूसरे कारोबार की दुकानों को खोलने का अलग अलग समय तय कर दिया था। बृहस्पतिवार को पहले ही दिन इस समय परिवर्तन को लॉकडाउन की तैयारी की तरह पेश कर बाजार में भय का माहौल बनाया जाने लगा। थोक बाजार में कुछ सामानों में ओवर रेटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गुटखा, पान मसाला, सिगरेट सहित खाने पीने के कई सामानों को लेकर छोटे दुकानदार शिकायत कर रहे हैं। यही नहीं, जिला बाट माप अधिकारी मनोज कुमार के निर्देश के बाद भी दुकानदारों ने रेट संबंधी सूची नहीं लगाई है। रेट सूची पूछने पर कुछ दुकानदार लड़ने पर आमादा हो रहे हैं। चंद दुकानदार ही रेट सूची लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ दुकानदारों ने काउंटर के आगे सामाजिक दूरी के घेरे बनवा दिए। मास्क को लेकर भी ग्राहकों को टोका। दुकानदारों ने मास्क रखने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान सुबह छह बजे से 11 बजे तक सामान्य खरीददारी हुई। शाम को रमजान और नवरात्रि के कारण कुछ दुक ानों पर भीड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाट माप अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि शुक्रवार से दुकानों की रेट लिस्ट चेक होगी। अगर रेट लिस्ट नहीं मिली तो नियमानुसार कार्रवाई कर चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि रेट लिस्ट साफ साफ और दुकान के बाहर होनी चाहिए। इसके अलावा अगर किसी नाप तौल में कमी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। शुक्रवार से टीमें अलग अलग बाजारों में जांच करेंगी।
10 से 12 रुपये तक मसूर और अरहर की दाल में रेट बढ़ गए हैं। पिछले एक महीने में काबुली चने पर 40 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसका कारण आयात बंद होना और फसल का कमजोर होना है। बाजार में माल की किल्लत नहीं है, लोग बेवजह परेशान न हाें। थोक बाजार के रेट का पता रखें तो रिटेल में उनके साथ ठगी होने के आसार कम होंगे।
- धर्मेंद्र कुमार वार्ष्णेय, किराना विक्रेता छपैटी
जिला प्रशासन ने जो समय दुकान खोलने के लिए रखा है। वह उपयुक्त नहीं है। दोपहर में बड़ी गाड़ियों से माल आता है। दुकान बंद रहने पर माल नहीं उतर पाएगा। जिससे दिक्कत आएगी। प्रशासन को दुकान खोलने की एक ही शिफ्ट रखनी चाहिए, वह सुबह नौ बजे से हो, ताकि दोपहर में माल उतरवा लें। - ललित मोहन, किराना विक्रेता।
किराना के सामान में दुकानदारों ने रेट बढ़ा दिए हैं। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। ग्राहकों को बाजार में महंगा सामान दिया जा रहा है। अधिकारियों को इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए, नहीं तो लोग ठगे जाएंगे। दुकानदारों को रेट लिस्ट लगानी चाहिए।
- कैलाश चंद्र, ग्राहक, निवासी दुबे पड़ाव।
थोक विक्रेताओं ने गुटखे में रुपये बढ़ा दिए हैं। पैकेट पर ही ओवरचार्ज किया जा रहा है। सरकार ने बंदी की है, न ही लॉकडाउन लगाया है। इसके बाद भी कई थोक दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। जिससे छोटे दुकानदारों को ही महंगा सामान मिल रहा है। प्रशासन इस पर कार्रवाई करे।

- पवन, ग्राहक, निवासी धोबी वाली गली।
शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी
जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जारी शराब, बीयर, भांग की दुकानों को सुबह 10 से रात 10 बजे तक ही खोला जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई पाबंदियों को इन दुकानों पर लागू नहीं किया गया है। सिर्फ बार रात 9 बजे बाद ही बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed