फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Outrage over drinking water crisis in Aligarh

पानी नहीं, मिल रहा आश्वासन: अलीगढ़ में पेयजल संकट पर फूटा आक्रोश, भड़की महिलाएं, जगह-जगह प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 11:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 11:27 AM IST
सार

सराय मानसिंह में पानी न आने को लेकर महिलाओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इधर, ऊपरकोट क्षेत्र में पानी नहीं आने से गुस्साईं महिलाएं खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान वहां सपा पदाधिकारी भी उनके समर्थन में आ गए।

विज्ञापन
Outrage over drinking water crisis in Aligarh
सराय मानसिंह वार्ड 20 में पानी की सामस्या को लेकर प्रर्दशन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में पेयजल संकट लगातार गहरा रहा है। पानी की कमी शहर के अधिकतर हिस्सों में है। नगर निगम लोगों तक नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। अब लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। 28 जून को ऊपरकोट, सराय काजी और सराय मान सिंह में लोगों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


28 जून को सराय मानसिंह में पानी न आने को लेकर महिलाओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले दो महीनों से क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। दैनिक कार्यों के लिए भी पानी का इंतजाम नहीं है। इधर, ऊपरकोट क्षेत्र में पानी नहीं आने से गुस्साईं महिलाएं खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान वहां सपा पदाधिकारी भी उनके समर्थन में आ गए।
विज्ञापन


प्रदर्शन बढ़ता देख सीओ प्रथम अभय पांडेय मौके पर पहुंचे और आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाओं के साथ सपाइयों ने सीओ प्रथम के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा और समस्या के निस्तारण के लिए मांग उठाई। वहीं, सरायकाजी में भी पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। यहां भी महिलाओं ने खाली बर्तन के साथ सड़क पर आ कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि नगर निगम जलसंकट दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा। डेढ़ महीने से क्षेत्र में पानी नहीं है। कभी कभी तो पानी खरीदना तक पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। जल्द निस्तारण न हुआ तो दोबारा नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। -बीना देवी, सराय मानसिंह

पाइप लाइन में एक बूंद पानी नहीं आता है। दूर-दूर से जाकर पानी लाना पड़ता है। नगर निगम के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। -सरोज, सराय मानसिंह
सुबह से शाम तक पानी को लेकर इधर-उधर जाना पड़ता है। अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। - चंद्रवती, सराय काजी
सुबह खाना बनाने तक के लिए पानी नहीं होता है। गर्मी में पानी लाने में और भी अधिक दिक्कत होती है। - मीना देवी, सराय काजी
पुराने शहर में पानी की समस्या अधिक है। इसके निस्तारण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - अनवर ख्वाजा, जीएम जल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed