फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Organically in AMU , arson - firing , three students injured

एएमयू में बवाल, आगजनी-फायरिंग, तीन छात्र जख्मी

Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
Organically in AMU , arson - firing , three students injured
एएमयू
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार की रात एक छात्र को घायल कर उसके कमरे में आग लगाने के बाद दो छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए। भिड़ंत के दौरान कई थानों की पुलिस और प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इधर-उधर छिप कर अपनी जान बचाई। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो रात करीब 12 बजे वहां भी फायरिंग शुरू हो गई और एक छात्र को पकड़कर जमकर पीट दिया।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे शुरू हुए इस घटनाक्रम  के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक प्रॉक्टर ऑफिस, जेएन मेडिकल कॉलेज और वीसी लॉज पर छात्रों का जमघट लगा रहा। मौके पर आरएएफ बुला ली गई। छात्र आजमगढ़ गुट और संभल गुट के बताए जा रहे हैं। देर रात तक कैंपस में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।
विज्ञापन

एएमयू के मुमताज हॉल के रूम नंबर 12 में रह रहे मुरादाबाद निवासी एमए के छात्र मोहसिन ने शनिवार की रात करीब 10 बजे प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचकर जानकारी दी कि कुछ छात्र और बाहरी युवकों ने उसे पीटकर उसके कमरे में आग लगा दी है और पंखे आदि सामान को तोड़ दिया है। उसके हाथ में चोट लगी थी। इसी दौरान छात्र के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया तो उसने प्रोक्टर ऑफिस के कर्मचारियों को धमकी सुनवा दी। कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में छात्र और बाहरी युवक प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गए और वहां जमकर नोकझोंक हुई। छात्र प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन और क्वार्सी की पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल छात्र के समर्थक छात्र भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र भी वहां आ गए और दोनों गुटों के छात्रों में जमकर फायरिंग हुई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। फायरिंग में मेहताब निवासी गाजीपुर समेत दो छात्र घायल हो गए। मेहताब एएमयू का एमपीएड का पूर्व छात्र बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी तीनों घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज ले गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में दोनों गुटों के छात्र मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और वहां जमकर फायरिंग हुई। इस घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आरएएफ समेत सिविल लाइंस, क्वार्सी थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। डीआईजी भी मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। एक छात्र की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।


बयान
एएमयू कैंपस के मुमताज हॉल और प्रॉक्टर ऑफिस पर छात्रों के बीच मारपीट फायरिंग हुई है, जिसमें छात्र घायल भी हुए हैं। कैंपस के अंदर और बाहर फोर्स तैनात कर दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
- राजीव सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed