{"_id":"6a1963ee50bafd291c038b49","slug":"orange-alert-for-14-districts-of-up-including-aligarh-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: अगले 24 घंटों में अलीगढ़ समेत यूपी के 14 जनपदों में आएगी आफत, ऑरेंज अलर्ट जारी, एक साथ बजा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: अगले 24 घंटों में अलीगढ़ समेत यूपी के 14 जनपदों में आएगी आफत, ऑरेंज अलर्ट जारी, एक साथ बजा अलार्म
Fri, 29 May 2026 03:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 29 May 2026 03:31 PM IST
सार
इस अलर्ट से अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, कासगंज, मेरठ, संभल, शाहजहांपुर और सीतापुर प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सचेत ऐप से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। कई जनपदों में बिजली गिरने के साथ तेज आंधी आने की संभावना है। इसके लिए नारंगी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
यह ऑरेंज अलर्ट 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का संकेत देती है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों पर जाने से बचें। प्रशासन ने संबंधित जनपदों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन सेवाओं को तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रभावित जनपद
इस अलर्ट से कुल 14 जनपद प्रभावित होंगे। इनमें अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं और बागपत शामिल हैं। बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ में भी आंधी की संभावना है। हरदोई, कासगंज, मेरठ और संभल में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। शाहजहांपुर और सीतापुर में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मोबाइल पर आया अलर्ट
शाम के साढ़े पांच बजे मोबाइल पर मौसम विभाग का अलार्म बजा तो एक बार लोग सहम गए और ज्यादा कुछ समझ नहीं पाए। पांच सेकेंड के बाद ऑडियो सुनाई पड़ी कि अगले तीन घंटों के दौरान तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, साथ ही 60 से लेकर 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरी तरह सक्रिय हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
- आंधी-तूफान में सभी विद्युत उपकरण बंद रखें।
- यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें।
- टिन शेड, होर्डिंग्स, जर्जर भवनों, पेड़ों, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं।
- धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- मौसम संबंधी अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें।
- आपात स्थिति के लिए दवाइयाँ और खाद्य सामग्री तैयार रखें।