{"_id":"688c88bef820d1d42d0745bb","slug":"operation-sindoor-doraemon-and-chhota-bheem-rakhis-in-the-market-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: बाजार में छाई ऑपरेशन सिंदूर-डोरेमोन और छोटा भीम की राखियां, खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: बाजार में छाई ऑपरेशन सिंदूर-डोरेमोन और छोटा भीम की राखियां, खरीदारी शुरू
Fri, 01 Aug 2025 02:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:59 PM IST
सार
रक्षा बंधन पर अलीगढ़ के बाजारों में लाइट वाली राखी 20 से 150 रुपये, फैंसी धागों की राखी 10 से लेकर 50 रुपये, फैंसी राखी 10 से लेकर 120 रुपये, कड़ा राखी 60 रुपये से लेकर 170 रुपये, ब्रेसलेट राखी 30 से लेकर 110 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद में राखी पसंद करती युवती
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाई-बहन के पवित्र बंधन के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाजार सज चुके हैं। इस बार बाजार में बच्चों में लोकप्रिय कार्टून के अलावा ऑपरेशन सिंदूर पर डिजायन की गईं राखियां खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
बच्चों के लिए डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमॉन व ऑपरेशन सिंदूर और बड़ों के लिए रेशमी धागों व स्टोन वाली खूबसूरत राखियां 20 रुपये से लेकर 300 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। इनमें लाइट वाली राखी 20 से 150 रुपये, फैंसी धागों की राखी 10 से लेकर 50 रुपये, फैंसी राखी 10 से लेकर 120 रुपये, कड़ा राखी 60 रुपये से लेकर 170 रुपये, ब्रेसलेट राखी 30 से लेकर 110 रुपये में उपलब्ध है। इनकी जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
बहनों ने दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने भाइयों को डाक और कोरियर के माध्यम से राखियां भेजना शुरू कर दिया है। शहर के रेलवे रोड, बड़ा बाजार, बारहद्वारी, कनवरीगंज, सब्जी मंडी, ऊपरकोट, जयगंज, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रामघाट रोड, नाैरंगाबाद, एटा चुंगी आदि बाजारों में राखियों की दुकानें आकर्षक तरीके से सजी हुई हैं। यहां जमकर ग्राहक उमड़ रहे हैं। कारोबारियों को हर बार की तरह इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन