फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Operation on broken bone of rabbit leg

Aligarh News: पैर की टूटी हड्डी, डॉ विराम ने सर्जरी कर ऐसा जोड़ा कि सरपट दौड़ रहा खरगोश

Fri, 20 Sep 2024 11:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 11:03 AM IST
सार

करीब ढाई घंटे की सर्जरी के बाद 1.5 एमएम की रॉड और वायरिंग से उसकी हड्डी को जोड़ दिया गया। करीब दो महीने बाद खरगोश पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुका है और अपने पैरों पर दौड़ रहा है।

विज्ञापन
Operation on broken bone of rabbit leg
सर्जरी के बाद खरगोश के साथ डॉ विराम वार्ष्णेय और खरगोश का मालिक - फोटो : स्वयं

विस्तार

हड्डी टूटने पर मनुष्य को असहनीय दर्द होता है। अगर नन्हें से खरगोश के पैर की हड्डी टूट जाए तो उसके दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती है। उस खरगोश का वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉ विराम वार्ष्णेय ने ऑपरेशन किया। आज वह खरगोश बिना दर्द के सरपट दौड़ रहा है, जिसे देख उसका मालिक खुश है।

विज्ञापन


एक खरगोश की 10 फुट ऊंचाई से गिरने के बाद पीछे के पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। मालिक ने उसे कई जगह दिखाया, परंतु कोई फायदा नहीं मिला। उसे डॉ. विराम वार्ष्णेय के यहां ले जाया गया। वहां उसका एक्सरे करवाया और एक्सरे में मल्टीप्ल फ्रैक्चर दिखाई दिया। 
विज्ञापन

एक्सरे में टूटी हड्डी
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे की सर्जरी के बाद 1.5 एमएम की रॉड और वायरिंग से उसकी हड्डी को जोड़ दिया गया। करीब दो महीने बाद खरगोश पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुका है और अपने पैरों पर दौड़ रहा है। डॉ. विराम वार्ष्णेय के मुताबिक खरगोश में हड्डी टूटने का यह जिले में पहला मामला है। इससे पहले उन्होंने कछुआ, चूहे, बिल्ली और डॉगी में अन्य प्रकार की जटिल समस्याओं का सर्जरी से निदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed