फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Operation of special train started on Shri Krishna Janmashtami

Aligarh News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Operation of special train started on Shri Krishna Janmashtami
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वालों की भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। समाजसेवी संगठन स्वापो ने पूर्वाेत्तर रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी मांग उठाई थी।
विज्ञापन




स्वापो के संस्थापक अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने जन्माष्टमी पर स्पेशल ट्रेन के संचालन की रेलवे अधिकारियों से मांग की थी। रेलवे ने उनकी मांग पर एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 16 से 18 अगस्त तक कुल तीन फेरे के लिए चलेगी।
विज्ञापन




ट्रेन संख्या 05313 कासगंज से दोपहर 12:20 बजे चलकर मारहरा, अगसौली, सिकंदराराऊ, बस्तोई हाल्ट, रति का नगला और हाथरस रोड होते हुए दोपहर 13:40 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 14:45 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05314 दोपहर 15:30 बजे मथुरा छावनी से चलकर शाम 04:18 बजे हाथरस सिटी होते हुए शाम छह बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





मथुरा जंक्शन नहीं जाएगी स्पेशल ट्रेन
जन्माष्टमी के लिए चली स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा छावनी स्टेशन पर ही समाप्त होगी। यह ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर नहीं जाएगी।




संस्था की पहल पर हुआ दो ट्रेनों का विस्तार
समाजसेवी संगठन स्वापो के उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना ने बताया कि आम लोगों से मिले सुझावों के आधार पर संगठन की मांग पर रेलवे ने दो ट्रेनोंं का विस्तार किया है। इसमें ट्रेन संख्या 55335 का कासगंज से गंगापुर तक व ट्रेन संख्या 55339 का कासगंज से अछनेरा तक विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed