फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only women staff will be posted in women covid ward

अब महिला कोविड वार्ड में सिर्फ महिला स्टाफ की ही होगी तैनाती

Fri, 24 Jul 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Only women staff will be posted  in women covid ward
दीनदयाल अस्पताल में कोरोना संक्रमित युवती से डाक्टर द्वारा छेड़खानी की घटना के बाद जिलाधिकारी ने अब महिला कोविड वार्ड में महिला स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोविड व अन्य सभी सरकारी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने प्लाज्मा बैंक शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी श्रेणी के कोविड अस्पतालों में महिला व पुरुष मरीजों का वार्ड अलग-अलग होना अनिवार्य है। साथ ही मरीजों की दैनिक चेकिंग व इलाज के लिए महिला डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ को ही तैनात किया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों व कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगा हो और संचालन नियमित हो।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने प्लाज्मा बैंक शुरू करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया है। भविष्य में प्लाज्मा थेरेपी के किए अभी से तैयारी शुरू कर दें, जो मरीज ठीक हो गए हैं। डिस्चार्ज के समय उनका ब्लड ग्रुप जांचते हुए उनके डाटा को सुरक्षित रखा जाए, जिससे भविष्य में आपातकालीन स्थित में प्लाज्मा थेरेपी पर भी अमल किया जा सके। साथ ही मलखान सिंह जिला अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए खोले गए कलेक्शन सेंटर में अब सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोई भी व्यक्ति कोविड-19 की जांच करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग के आधार पर 20-20 व्यक्यिों की जांच एंटीजन किट द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि अगर, इस काम में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई तय है। निजी अस्पताल संचालकों को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है कि अगर सरकारी दरों से अधिक कोविड इलाज के लिए वसूलने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed