फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only religion can keep a broken family together

टूटते परिवार को जोड़े रख सकता है केवल धर्म

Sat, 13 Feb 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Only religion can keep a broken family together
नुमाइश मुक्ताकाश मंच पर सर्वधर्म सम्मेलन को संबोधित करते ज्ञानी लखविंद्र सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
मुक्ताकाश मंच पर विशाल सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका विषय आदर्श परिवार के निर्माण में धर्म का योगदान रहा। मुरादाबाद रफीकउज्जमा ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार टूट रहा है। इसको जोड़ने का कार्य केवल धर्म ही कर सकता है। ज्ञानी लखविंदर सिंह ने सिख समाज किस तरह परिवार बनाता है, उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. राजीव प्रचंडया ने जैन धर्म की शिक्षाएं रखीं। मौलाना अशहद जमाल नदवी ने कहा कि इस्लाम एक ऐसा समाज/ खानदान बनाना चाहता है, जहां माता-पिता का सम्मान है। सम्मान भी ऐसा है कि वह दोनों बुढ़ापे की आयु को पहुंच जाएं तो इनके लिए बच्चे सेवा का भाव लेकर उनका सहारा बनें। दीपक शर्मा ने कहा कि एक ऐसा परिवार होना चाहिए, जहां सब का सम्मान हो। जयसिंह सुमन बौद्ध ने बौद्ध धर्म की शिक्षा के बारे में बताया। उमामा सलमा ने कहा कि इस्लाम औरत को इज्जत देता है। अध्यक्षता अहमद अजीज ने की व संचालन शाहिद हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed