{"_id":"5ed511a98ebc3e90a24a75be","slug":"only-gomti-express-arrived-on-the-first-day-193-passengers-left-92-arrived-city-office-news-ali2350493109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन सिर्फ गोमती एक्सप्रेस आई, 193 यात्री गए, 92 आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन सिर्फ गोमती एक्सप्रेस आई, 193 यात्री गए, 92 आए
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर गोमती एक्सप्रेस स्पेशन ट्रेन में चढ़ते यात्री।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के चलते 22 मार्च से लागू जनता कर्फ्यू के दिन से थमे ट्रेनों के पहिये एक जून को चले। पहले दिन जंक्शन पर सिर्फ लखनऊ-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस पहुंची। 92 यात्री उतरे। 193 यात्री दिल्ली-गाजियाबाद जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए। तमाम सुरक्षा इंतजामों के बीच से यात्री रवाना हुए। दो जून से गोमती, पूर्वा, प्रयागराज, ब्रह्मपुत्र मेल, महानंदा, वैशाली एक्सप्रेस नियमित तौर पर चलेंगी।
लखनऊ से चली गोमती एक्सप्रेस सोमवार दोपहर अपने निर्धारित समय 12.21 बजे से 33 मिनट की देरी से चलकर 12.54 बजे जंक्शन पर आई। यहां 92 यात्री उतरे। साथ ही 193 यात्री दिल्ली-गाजियाबाद जाने के लिए चढ़े। 12.56 बजे ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हो गई। इस दौरान आरपीएफ से लेकर जीआरपी, रेलवे अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों का अमला मौजूद रहा। हर एक यात्री की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग कराई गई। साथ ही सभी के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी देखा गया। कंफर्म टिकट वालों को ही प्लेटफार्म पर आने दिया गया।
स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक पहले दिन आने और जाने वाले यात्रियों की सूची तैयार कराकर जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। किसी भी मरीज में खांसी, जुखाम, बुखार जैसी तकलीफ देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
खुश हुए यात्री--
यात्री सपना ने बताया कि होली पर छुट्टियों के दौरान हाथरस स्थित मायके आई थी। लॉक डाउन होने पर यहां फंस गई। पति पंजाब पुलिस में नौकरी करते हैं। एक साल का बेटा भी साथ है। बेटा अपने पिता के पास इतने लंबे समय बाद जाएगा। सरकार ने ट्रेनें चलाकर राहत दी है।
रेनू निवासी अवतार नगर ने कहा कि होली की छुट्टियों में अवतार नगर स्थित अपने घर आई थी। तभी वहां फंस गई। अब पति का दिल्ली में सिलाई फैक्टरी में काम भी शुरू हो गया है। कोरोना वायरस का डर तो है। मगर, पेट पालना भी चुनौती है। पैसे कमाने को दिल्ली जाना जरूरी है।