फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only CNG LPG auto will get the permit

अब सिर्फ सीएनजी/एलपीजी ऑटो को ही मिलेगा परमिट

Fri, 23 Oct 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Only CNG  LPG auto will get the permit
दो दिन बाद बिना सीएनजी के नही चल सकेंगे ऑटो। - फोटो : CITY OFFICE
शहर की खराब होती आबोहवा को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को बेहद जरूरी कदम उठाते हुए अब सिर्फ सीएनजी/एलपीजी के सवारी ऑटो का नया परमिट देने के आदेश जारी किए हैं। अब डीजल और पेट्रोल चलित किसी ऑटो को नया परमिट जारी नहीं होगा। डीजल और पेट्रोल के पुराने परमिट से लैस ऑटो अपनी अवधि पूरी होने तक चलते रहेंगे। उनकी अवधि आगे नहीं बढ़ेगी। यह नियम गभाना तहसील की 16 किमी परधि में भी लागू रहेगा। शहर व गभाना में संचालन के लिए सिर्फ सीएनजी/एलपीजी संचालित नए ऑटो को ही परमिट जारी होगा। डीजल पेट्रोल के पुराने ऑटो के खिलाफ बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिनका परमिट खत्म हो चुका होगा, उनको सीज कर दिया जाएगा। वहीं, जिन डीजल-पेट्रोल संचालित ऑटो का परमिट खत्म होने में जितना समय बाकी होगा, उनको उतने समय तक चलने की मोहलत दे दी जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने बताया कि शहर में अगस्त 2019 में 804 ऑटो का परमिट निरस्त किया गया था। अभी वर्तमान में यहां एक भी पंजीकृत ऑटो संचालित नहीं है। प्राथमिकता के तौर पर इन 804 ऑटो के स्थान पर नए सीएनजी/एलपीजी संचालित ऑटो को शहर में चलने का परमिट जारी किया जाएगा। यह आदेश सीएनजी/एलपीजी पंप की उपलब्धता को देखते हुए लिया गया है। शहर में कई पंप खुल चुके हैं। इसके साथ ही एक पंप गभाना में भी है। यहां से ऑटो चालक आसानी से सीएनजी या एलपीजी भरवा सकते हैं। वर्तमान में परिवहन विभाग के पांच ऑटो संचालक रूट तय हैं, जिनमें अलीगढ़ शहर, गभाना, जट्टारी, इगलास, अतरौली शामिल हैं। गभाना और अलीगढ़ शहर में सीएनजी-एलपीजी पंप संचालित हो गए हैं। अन्य केंद्रों में भी जैसे-जैसे यह पंप शुरू हो जाएंगे। व्यवस्था आगे बढ़ जाएगी। वायु प्रदूषण को देखते हुए वहां से भी डीजल-पेट्रोल संचालित ऑटो को खत्म कर दिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन

अभी शहर में दौड़ रहे सभी सवारी ऑटो अवैध
-एक के पास भी नहीं है संचालन का परमिट,
-एआरटीओ द्वारा यातायात पुलिस को भेजी रिपोर्ट से खुलासा
- जिले में शहर और देहात के मिलाकर कुल पांच संचालन केंद्र
संचालन केंद्र वैध ऑटो की संख्या
अलीगढ़ शहर 00
जट्टारी 562
अतरौली 998
इगलास 50
गभाना 365
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल है। इसलिए यहां के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के दस चौराहों पर वायु और ध्वनि प्रदूषण मापने के यंत्र लगाए गए हैं। इसी क्रम में डीजल पेट्रोल चलित ऑटो को बाहर कर अब पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए केवल सीएनजी और एलपीजी ऑटो ही चल पाएंगे। आरटीओ कार्यालय इस संबंध में कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीएस प्रियदर्शी, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed