{"_id":"60db72248ebc3ecbe45c2f9b","slug":"online-mohalla-pathshala-will-start-in-schools-from-july-1st-city-office-news-ali266835763","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से शुरू होंगी सरकारी स्कूलों की ऑनलाइन मोहल्ला पाठशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से शुरू होंगी सरकारी स्कूलों की ऑनलाइन मोहल्ला पाठशालाएं
विज्ञापन
कोरोना के चलते बंद चल रहे सरकारी स्कूलों को अभी कुछ समय और बंद रखा जाएगा। हालांकि एक जुलाई से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की ऑनलाइन मोहल्ला पाठशालाओं में पढ़ाई होगी। इस पाठशाला से बच्चों को जोड़ने के लिए शिक्षक मोहल्ले-मोहल्ले जाएंगे। वहां कुछ ऐसे लोगों को इस मुहिम से जोड़ेंगे, जिनके पास स्मार्ट फोन हो और वह बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं ग्रहण करा सकें। प्रेरणा एप के माध्यम से यह कक्षाएं होंगी।
मंगलवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन पाठशाला से जोड़ने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए। साथ ही बताया कि इस बार बच्चों को ड्रेस, जूते, स्वेटर आदि वितरित नहीं होंगे। इनके पैसे सीधे अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। खातों का समय रहते सत्यापन करा लिया जाए। वहीं, कायाकल्प योजना में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहयोग करें। इसमें किसी भी प्रकार की आनाकानी करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शारदा पोर्टल पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के बारे में पारदर्शिता पूर्ण तरीके से डाटा अपलोड किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी आने वाली पीढ़ी के पथ प्रदर्शक बने। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार करें।
बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, कंपोजिट ग्रांट, जिला एवं विकासखंड स्तरीय टास्क फोर्स की स्थिति, मानव संपदा, समर्थ पोर्टल, प्रेरणा एप, कस्तूरबा गांधी कंपोजिट विद्यालय आदि की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने 18 मानक बिंदुओं पर सभी विद्यालयों में कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि लाभार्थी परक योजनाओं की धनराशि विद्यार्थियों के खातों में भेजी जानी है। अधिकतम 30 जुलाई तक विद्यार्थियों के खातों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में 2115 विद्यालय हैं। 123 विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत 18 मानक बिंदुओं पर कार्य प्रारंभ हो गए हैं। शेष विद्यालयों में जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। जनपद के 450 विद्यालयों में चार दीवारी नहीं है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत 5240 बच्चों का नामांकन कर फीडिंग कार्य कराया गया है। 12 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा कार्य कराया जाना है। मगर, अभी कार्य शुरू नहीं किया गया है।