{"_id":"65450b997c1eb56e6403666f","slug":"online-application-started-for-cm-samuhik-vivah-scheme-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू, एक मंडप में एक साथ होंगी इतनी शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू, एक मंडप में एक साथ होंगी इतनी शादियां
Fri, 03 Nov 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अलीगढ़ जिले के सभी 12 विकास खंडों एवं नगर निगम से 100-100 शादियां कराई जानी है। नगर पालिका परिषद अतरौली एवं खैर समेत 18 नगर निकायों से 50-50 शादियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अलीगढ़ जनपद में विकास खंड, नगर निगम, नगर निकायों को सामूहिक विवाह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ की मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पात्र व्यक्तियों की पुत्रियों के सामूहिक विवाह के लिए ऑनलाइन पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in प्रारंभ किया गया है। लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह आयोजनों के लिए विकास खंड वार एवं निकायवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। लक्ष्य के अनुसार जनपद के सभी 12 विकास खंडों एवं नगर निगम से 100-100 शादियां कराई जानी है। नगर पालिका परिषद अतरौली एवं खैर समेत 18 नगर निकायों से 50-50 शादियां कराई जाएंगी। सीडीओ ने बताया कि योजना में समाज कल्याण विभाग द्वारा विकसित किए गए सॉफ्टवेयर पर पात्र आवेदकों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट पर लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन